{"_id":"ac6bd47b5132b164b03cdb88464c7ffc","slug":"india-vs-bangladesh-no-extra-run-within-62-overs-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बीच जब गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को छकाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बारिश के बीच जब गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को छकाया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 12 Jun 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश फातुल्लाह में खेले जा रहे टेस्ट मैच में लगातार खलल डाल रही है। पहले दिन 56 ओवर का खेल हुआ तो दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।
खेल का एक लंबा हिस्सा बारिश से धुल जाने के बाद भी इस मैच में कुछ शानदार खेल देखने को मिले। भारत की ओर से शिखर धवन और मुरली विजय की सलामी जोड़ी ने टीम को गजब की शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 283 रनों की साझेदारी की।
बारिश के कारण मैच के तीन दिन तक यह जोड़ी नाबाद रही और तीसरे दिन लंच से पहले यह जोड़ी टूट गई। यह जोड़ी जिस तरह से खेल रही थी उससे यही लग रहा था कि पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का अपना ही भारतीय रिकॉर्ड तोड़ देंगे, लेकिन शाकिब अल हसन ने उस समय धवन को कॉटएंडबोल्ड कर दिया जब यह जोड़ी 6 रन से अपने नए रिकॉर्ड से दूर थी। दोनों ने 2 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 289 रनों की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की थी।
यह मैच सिर्फ भारतीय बल्लेबाजों के लिए शानदार नहीं रहा बल्कि बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कुछ मौकों पर कमाल कर दिखाया।

बांग्ला गेंदबाजों ने दिखाया दम, 62 ओवर तक किया कमाल
बारिश के बीच पहले 3 दिन बांग्लादेश के गेंदबाजों के लिए करने को कुछ खास नहीं रहा। लेकिन उसके गेंदबाजों ने कुछ मौकों को अच्छे से भुना लिया।
मेजबान टीम के गेंदबाजों ने भारतीय पारी के दौरान 62 ओवर तक एक भी खराब गेंद यानी अतिरिक्त रन के रूप में नहीं दिया। 63वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शाहिद ने धवन को गेंदबाजी करते हुए नोबॉल कर दिया जो इस मैच में अतिरिक्त रन के रूप में पहला रन मिला। इस दौरान भारत के खाते में बिना किसी नुकसान के 255 रन जुड़ गए थे।
इसके बाद 69वें ओवर की दूसरी गेंद को शुवागाता होम ने लेग की दिशा में डाली जिसे बल्लेबाज ने लेग बाई के रूप में एक रन ले लिया।
साथ ही बारिश के बाधित तीसरे दिन के खेल में गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव भी बनाया। अच्छी शुरुआत के बाद भारत के 6 बड़े विकेट 170 रनों के अंदर झटक लिए। इन 6 विकेटों में से 4 तो बल्लेबाजों को बोल्ड करके मिले।
आलराउंडर शाकिब अल हसन ने अपने अनुभव का फायदा उठाया और 4 विकेट झटक लिए।