फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs bangladesh live scorecard nidahas trophy 2018

INDvBAN: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 17 रन से रौंदकर, फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Wed, 14 Mar 2018 10:43 PM IST
Presented By: विकास कुमार, नई दिल्ली, अमर उजाला
Presented By: विकास कुमार, नई दिल्ली, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
india vs bangladesh live scorecard nidahas trophy 2018
शार्दुल ठाकुर - फोटो : file

वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी के बदौलत टीम इंडिया ने निदाहास ट्रॉफी के 5वें मुकाबले में बांग्लादेश को 17 रन से मात देने में कामयाब रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 176 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश 5 विकेट गंवाकर सिर्फ 159 रन ही बना सकी। 

विज्ञापन


टीम इंडिया की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 61 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 89 रन बनाए। उन्हें उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फॉर्म में चल रहे शिखर धवन महज 35 रन बनाकर रूबेल हुसैन की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। 
विज्ञापन


उनके आउट होने के बाद सुरेश रैना ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर 102 रन साझेदारी की। रैना ने 30 गेदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 47 रन की तूफानी पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से रूबेल हुसैन ने 2 विकेट लिए, जबकि अपनी ही गेंदबाजी में रोहित शर्मा को रन आउट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। युवा स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने जल्दी-जल्दी बांग्लादेश के तीन विकेट झटके। उन्हें अपने पहले ही ओवर में पहले लिटन दास को विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों स्टंप करवाया। इसके बाद सोम्य सरकार और खतरनाक लग रहे तमीम इकबाल को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद कप्तान महमुदुल्लाह को चहल ने के एल राहुल के हाथों कैच आउट कर पवेलियन जाने पर मजबूर किया।

टीम इंडिया की इस जीत के रास्ते में पत्थर बन चुके मुश्फिकुर रहीम (72 रन) और सब्बीर रहमान (27 रन ) की जोड़ी को अंत में शार्दुल ठाकुर ने आकर तोड़ा। ठाकुर ने अंतिम ओवरों में आकर बेहद कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और टीम की इस जीत में अहम भूमिका निभाई। 


भारत की ओर से सुंदर ने 3 जबकि ठाकुर, सिराज और चहल ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है और उसे अब बांग्लादेश या फिर श्रीलंका में से किसी एक टीम के साथ रविवार को फाइनल मुकाबला खेलना है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed