U19 World Cup: बांग्लादेश पहली बार बना चैंपियन, जीत के जोश में भारतीय टीम से भिड़े खिलाड़ी
{"_id":"5e3faeb18ebc3ee5fb3e69e1","slug":"india-vs-bangladesh-icc-u19-world-cup-final-live-cricket-score-match-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"U19 World Cup: बांग्लादेश पहली बार बना चैंपियन, जीत के जोश में भारतीय टीम से भिड़े खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 10 Feb 2020 03:53 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 10 Feb 2020 03:53 AM IST
खास बातें
India vs Bangladesh u19 World Cup Final Live Cricket Score: बांग्लादेश ने रविवार को भारत को तीन विकेट से हराकर पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल (88) और तिलक वर्मा (38) के दम पर बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 178 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में बांग्लादेश ने परवेज हुसैन (47) और कप्तान अकबर अली (43*) की शानदार पारी के दम पर यह खिताबी मुकाबला जीत लिया।
हालांकि, बारिश की वजह से मैच थोड़ी देर प्रभावित हुआ। इसके बाद डकवर्थ लुईस पद्धति के मुताबिक बांग्लादेश को जीत के लिए पांच ओवर्स में सात रन का लक्ष्य मिला, जिसे बांग्लादेश की टीम ने 23 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। भारत की तरफ से रवि विश्नोई ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।
मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। जायसवाल ने इस पूरे टूर्नामेंट में चार अर्धशतक और एक शतक की बदौलत 400 रन बनाए।
विज्ञापन
बांग्लादेश अंडर-19 टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
03:52 AM, 10-Feb-2020
भारतीय टीम से भिड़े बांग्लदेशी खिलाड़ी, कप्तान अकबर ने कहा- जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण
अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम ने भारत को हराकर ट्रॉफी जीत ली। हालांकि जीत के जोश में बांग्लादेशी खिलाड़ी अपना आपा खो बैठे और भारतीय टीम से भिड़ गए। फील्डिंग के दौरान कई बार आक्रामकता दिखा चुके बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने मैच जीतने के बाद और ज्यादा आक्रामकता का प्रदर्शन किया। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के सामने जाकर उनसे अपशब्द कहे, जिससे दोनों टीम के खिलाड़ियों में धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। हालांकि, बांग्लादेशी टीम के कप्तान ने इसके लिए माफी मांगी है।
बांग्लादेशी कप्तान अकबर अली ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में क्रिकेट विश्व कप में जीत को 'सपना पूरा होना' बताया। उन्होंने अपनी टीम के खिलड़ियों के व्यवहार को लेकर अफसोस जताया और कहा कि जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा कि 'हमारे कुछ गेंदबाज भावावेश में थे और ज्यादा उत्साहित हो गए थे। मैच के बाद जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं भारत को बधाई देना चाहूंगा।' अकबर ने कहा, 'यह सपना पूरा होने जैसा है। हमने पिछले दो साल में बहुत मेहनत की है और यह उसी का नतीजा है।'
बता दें कि मैच के दौरान तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम के लिए फील्डिंग करते हुए बांग्लादेश के खिलाड़ी कुछ ज्यादा ही आक्रमकता दिखा रहे थे और हर गेंद के बाद भारतीय बल्लेबाज को लेकर कुछ ना कुछ टिप्पणी कर रहे थे। यहां तक कि बांग्लादेश के जीत के करीब पहुंचने के बाद भी इस्लाम को कैमरे के सामने टिप्पणी करते देखा गया था। जीत मिलने के बाद खिलाड़ियों ने जो किया उसकी काफी निंदा की जा रही है।
बांग्लादेशी कप्तान अकबर अली ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में क्रिकेट विश्व कप में जीत को 'सपना पूरा होना' बताया। उन्होंने अपनी टीम के खिलड़ियों के व्यवहार को लेकर अफसोस जताया और कहा कि जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा कि 'हमारे कुछ गेंदबाज भावावेश में थे और ज्यादा उत्साहित हो गए थे। मैच के बाद जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं भारत को बधाई देना चाहूंगा।' अकबर ने कहा, 'यह सपना पूरा होने जैसा है। हमने पिछले दो साल में बहुत मेहनत की है और यह उसी का नतीजा है।'
बता दें कि मैच के दौरान तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम के लिए फील्डिंग करते हुए बांग्लादेश के खिलाड़ी कुछ ज्यादा ही आक्रमकता दिखा रहे थे और हर गेंद के बाद भारतीय बल्लेबाज को लेकर कुछ ना कुछ टिप्पणी कर रहे थे। यहां तक कि बांग्लादेश के जीत के करीब पहुंचने के बाद भी इस्लाम को कैमरे के सामने टिप्पणी करते देखा गया था। जीत मिलने के बाद खिलाड़ियों ने जो किया उसकी काफी निंदा की जा रही है।
10:06 PM, 09-Feb-2020
भारत का पांचवीं बार चैंपियन बनने का सपना टूटा
भारत का पांचवीं बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया। अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया चार बार की चैंपियन रह चुकी है। टीम इंडिया लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा। निश्चित तौर पर बांग्लादेश की यह ऐतिहासिक जीत है। प्रियम गर्ग की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप में अच्छा सफर तय किया। बिना कोई मैच हारे भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले भारत ने मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012) और पृथ्वी शॉ (2018) की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।
विज्ञापन
09:44 PM, 09-Feb-2020
बांग्लादेश ने पहली बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब
भारत को तीन विकेट से हराकर बांग्लादेश ने पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। खिताबी मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल (88) और तिलक वर्मा (38) के दम पर बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 178 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में बांग्लादेश ने परवेज हुसैन (47) और कप्तान अकबर अली (43*) की शानदार पारी की बदौलत यह खिताबी मुकाबला जीत लिया। हालांकि, बारिश की वजह से मैच थोड़ी देर प्रभावित हुआ। इसके बाद डकवर्थ लुईस पद्धति के मुताबिक बांग्लादेश को जीत के लिए पांच ओवर्स में सात रन का लक्ष्य मिला, जिसे बांग्लादेश की टीम ने 23 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। भारत की तरफ से रवि विश्नोई ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। जायसवाल ने इस पूरे टूर्नामेंट में चार अर्धशतक और एक शतकीय पारी खेलते हुए 400 रन बनाए।
EPIC scenes after Bangladesh secure their historic #U19CWC win!
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) February 9, 2020
Follow LIVE here 👇https://t.co/4hTEdJn0qb pic.twitter.com/W6J0Pzh9H4
Incredible scenes as Bangladesh celebrate their first ever U19 World Cup title!!#U19CWC | #INDvBAN | #FutureStars pic.twitter.com/OI2PXU7Eqw
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) February 9, 2020
09:36 PM, 09-Feb-2020
बारिश रुकी, दोबारा खेल शुरू
बारिश रुक गई है। मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। थोड़ी देर में मैच शुरू होगा। बांग्लादेश को जीत के लिए 15 रन की आवश्कता है। बारिश के चलते खिताबी मुकाबले में डकवर्थ लुईस पद्धति का प्रयोग किया गया। इसके मुताबिक बांग्लादेश को जीत के लिए पांच ओवर्स में सात रन की दरकार है।
09:25 PM, 09-Feb-2020
बारिश की वजह से मैच रुका
बांग्लादेश को पहली बार चैंपियन बनने के लिए 15 रन की दरकार है, लेकिन तेज बारिश की वजह से मैच रुका हुआ है। पिच पर कवर्स लगा दिए गए हैं। अगर बारिश लगातार होती रही तो डकवर्थ लुईस पद्धति के मुताबिक बांग्लादेश को विजेता बनाया जा सकता है।
09:19 PM, 09-Feb-2020
41 ओवर्स के बाद बांग्लादेश का स्कोर 163/7
बांग्लादेश के जीत के लिए 15 रन की दरकार है, जबकि उसके हाथ में तीन विकेट शेष हैं। अकबर अली 42* और रकिबुल हुसैन 3* क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:00 PM, 09-Feb-2020
39 ओवर्स के बाद बांग्लादेश का स्कोर 157/7
बांग्लादेश के जीत के लिए 21 रन की दरकार है, जबकि उसके हाथ में तीन विकेट शेष हैं। अकबर अली 37* और रकिबुल हुसैन 2* क्रीज पर मौजूद हैं।08:37 PM, 09-Feb-2020
जायसवाल ने दिलाई बड़ी सफलता
यशस्वी जायसवाल ने 31.6 ओवर्स में टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन को आकाश सिंह के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। परवेज 47 रन बनाकर आउट हो गए। अकबर अली 31* और रकिबुल हुसैन 0* क्रीज पर मौजूद हैं। 32 ओवर्स के बाद बांग्लादेश का स्कोर 143/7.
08:30 PM, 09-Feb-2020
बांग्लादेश को जीत के लिए 120 गेंदों में 46 रन की दरकार
30 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। बांग्लादेश के जीत के लिए 120 गेंदों में 46 रन की दरकार है। वहीं, भारत को किसी भी हाल में विकेट की तलाश है। यह मुकाबला पूरी तरीके से बांग्लादेश के पक्ष में जाता दिख रहा है। एक समय में टीम इंडिया ने बांग्लादेशी टीम पर जरूर दबाव बनाई थी, लेकिन परवेज और कप्तान अकबर अली ने टीम को संभाल लिया। अकबर अली 31* और अभिषेक दास 41* क्रीज पर मौजूद हैं। 30 ओवर्स के बाद बांग्लादेश का स्कोर 136/6.
08:10 PM, 09-Feb-2020
26 ओवर्स के बाद बांग्लादेश का स्कोर 113/6
यहां से बाग्लादेश को जीत के लिए 24 ओवर्स में 65 रन की दरकार है, जबकि उसके हाथ में चार विकेट शेष हैं। अकबर अली 25* और अभिषेक दास 27* क्रीज पर मौजूद हैं।