फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs Bangladesh Hyderabad Test Day 5

भारत ने जीता हैदराबाद टेस्ट, कोहली ने तोड़ा धोनी और कुंबले का रिकॉर्ड

Mon, 13 Feb 2017 03:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Mon, 13 Feb 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
India Vs Bangladesh Hyderabad Test Day 5
विराट कोहली - फोटो : ESPN
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बांग्लादेश की मेजबानी कर रहे भारत ने मेहमान टीम को 208 रन से मात दी। मैच के आखिरी दिन बांग्लादेश की टीम ने गजब का जुझारूपन दिखाया, मगर भारतीय स्पिनरों के आगे 250 रन से ज्यादा नहीं बना सकी। भारत के लिए जडेजा और अश्विन ने 4-4 और इशांत शर्मा ने 2 विकेट लिए। भारतीय कप्तान विराट कोहली को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। 
विज्ञापन


इस जीत के साथ कोहली लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। 6 सीरीज जीत के साथ कोहली ने धोनी और कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हुए गए इस मैच में भारत ने पहली पारी 6 विकेट खोकर 687 रन पर घोषित की। कप्तान विराट कोहली ने 204 रन की पारी खेली, तो वहीं मुरली विजय (108) और रिद्धिमान साहा (108) ने भी शतकीय योगदान दिया। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 388 पर सिमट गई।
विज्ञापन


 LIVE SCORE 

बांग्लादेश के कप्तान मुश्फिकुर रहीम ने पहली पारी में 127 रन बनाए, जबकि शाकिब ने 82 और मेहदी हसन ने 51 रनों का योगदान दिया। पहली में पारी में उमेश यादव ने 3, अश्विन और जडेजा ने 2-2 तथा भुवनेश्वर और इशांत को 1-1 विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर घोषित की। पुजारा ने नाबाद 54 रन की पारी खेली। कोहली ने 38, रहाणे ने 28 और जडेजा ने नाबाद 16 रन जोड़े। दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन और तस्कीन अहमद ने 2-2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed