{"_id":"5dbd74eb8ebc3e017768d368","slug":"weird-but-interesting-museums-in-india-that-deserves-a-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के पांच अजीबोगरीब म्यूजियम, कहीं रखी हैं जादू-टोने की चीजें तो कहीं टॉयलेट","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
भारत के पांच अजीबोगरीब म्यूजियम, कहीं रखी हैं जादू-टोने की चीजें तो कहीं टॉयलेट
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 03 Nov 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
भारत के अजीबोगरीब म्यूजियम
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपने कई म्यूजियम देखे होंगे, जिसमें कहीं जानवरों के कंकाल होते हैं तो कहीं इतिहास से जुड़ी चीजें देखने को मिलती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे अजीबोगरीब म्यूजियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां अजीब-अजीब सी चीजें रखी हुई हैं। इन्हें देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे।
2 of 6
वीचर बर्तन म्यूजियम, अहमदाबाद
- फोटो : Social media
गुजरात के अहमदाबाद में वीचर बर्तन म्यूजियम है। यहां 4000 से भी अधिक बर्तन हैं, जिनमें से कई तो 1000 साल पुराने हैं। इस म्यूजियम में हर धातु से बने बर्तन रखे हुए हैं। यह अनोखा म्यूजियम भारतीय शिल्पकारों की कला और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है।
3 of 6
सुलभ इंटरनेशनल शौचालय म्यूजियम, दिल्ली
- फोटो : Social media
ये है सुलभ इंटरनेशनल शौचालय म्यूजियम, जो दिल्ली में स्थित है। यहां तरह-तरह के शौचालयों का संग्रह है। इस अनोखे म्यूजियम में 2500 ईसा पूर्व के रोमन सम्राटों द्वारा इस्तेमाल किए गए सोने और चांदी के शौचालयों का भी पूरा इतिहास आपको देखने को मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शंकर इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम, दिल्ली
- फोटो : Social media
दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर चिल्ड्रेन बुक ट्रस्ट के भवन में स्थित एक म्यूजियम है, जिसे शंकर इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम के नाम से जाना जाता है। इस म्यूजियम में तरह-तरह की सैकड़ों गुड़ियां मौजूद हैं। इसे मशहूर कार्टूनिस्ट के. शंकर पिल्लई ने बनाया था।
विज्ञापन
5 of 6
मायोंग म्यूजियम
- फोटो : Social media
गुवाहाटी के मायोंग गांव में सबसे अनोखा म्यूजियम है, ब्लैक मैजिक और जादू-टोना म्यूजियम। यहां मानव कंकाल और खोपड़ियों सहित जादू-टोने से जुड़ी हर तरह की चीजें आपको देखने को मिल जाएंगी। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि जादू-टोना और काले जादू की उत्पति जहां से हुई, वो मायोंग गांव ही है। यहां के लोगों के पास गायब होने की भी शक्ति मौजूद है। यही वजह है कि यहां पर यह विचित्र म्यूजियम बनाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।