{"_id":"5d83c63f8ebc3e015b67a32e","slug":"india-vs-bangladesh-dhrushant-soni-replaces-saurabh-dubey-u-23-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय अंडर-23 क्रिकेट टीम में ध्रुशांत सोनी की जगह सौरभ दूबे शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय अंडर-23 क्रिकेट टीम में ध्रुशांत सोनी की जगह सौरभ दूबे शामिल
Thu, 19 Sep 2019 11:57 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही पांच मैचों की एक दिवसीय सीरीज के लिए भारत की अंडर-23 टीम में ध्रुशांत सोनी की जगह बाएं हाथ के गेंदबाज सौरभ दूबे को शामिल किया गया।
विज्ञापन
सोनी को पहले टीम में चुना गया था। बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार बीमारी के कारण सोनी को टूर्नामेंट की टीम से बाहर किया जा रहा है। इसके अनुसार, 'अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने बांग्लादेश के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली भारत की अंडर-23 टीम में ध्रुशांत सोनी की जगह सौरभ दूबे को शामिल किया।'
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के सभी मैच लखनउ में खेले जाएंगे।
संशोधित अंडर-23 टीम:
प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, माधव कौशिक, बीआर शरथ, समर्थ व्यास, आर्यन जुयाल, रित्विक चौधरी, कुमार सूरज, अतीत सेठ, शुभांग हेगड़े, रितिक शौकीन, सौरभ दूबे, अर्शदीप सिंह, अनंत साहा और हरप्रीत बरार।
विज्ञापन