फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs bangladesh 2nd t20i match preview at rajkot

राजकोट में टीम इंडिया पर 'महा' खतरा, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टी-20 आज

Thu, 07 Nov 2019 06:25 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 07 Nov 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
india vs bangladesh 2nd t20i match preview at rajkot
ind vs ban

क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में टीम इंडिया एक बार फिर दबाव में है। रोहित के नेतृत्व में भारतीय टीम गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 मैच में जीत के साथ सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी। इस मैच में हार से तीन मैचों की सीरीज हाथ से निकल सकती है।

विज्ञापन


भारत अगर बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज गंवाता है तो उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि उसकी नजरें अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए टीम तैयार करने पर टिकी हैं। वैसे इस मैच पर चक्रवातीय तूफान 'महा' का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


भारत को दिल्ली में वायु प्रदूषण के बीच रविवार को पहले टी-20 मैच में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। यह हार उस बांग्लादेश टीम से मिली थी जो वेतन और अन्य मुद्दों को लेकर खिलाड़ियों की हड़ताल के बाद यहां आई है, जबकि भारत दौरे पर रवाना होने से ठीक पहले भ्रष्ट संपर्क की सूचना नहीं देने के लिए टीम के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत को पिछले कुछ समय में टी-20 प्रारूप में वैसी सफलता नहीं मिली है जैसी टीम ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट में हासिल की है और यह इस साल के नतीजों में भी झलकता है। भारत को इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर हार का सामना करना पड़ा जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज बराबरी रही।

भारत ने टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का क्लीन स्वीप किया था। नियमित कप्तान विराट कोहली सहित कुछ सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ियों के पास यह सीरीज अपनी क्षमता दिखाने का मौका है। हिटमैन रोहित को बल्ले से बड़ी पारी खेलने की जरूरत है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की फॉर्म और स्ट्राइक रेट भी चिंता का विषय है। टेस्ट टीम में जगह गंवा चुके लोकेश राहुल पर भी बेहतर करने का दबाव है।

100 : वां अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला होगा ओपनर रोहित शर्मा का
41 : रन बनाए थे 42 गेंदों पर शिखर धवन ने पहले टी-20 में
02 : अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं राजकोट मैदान पर जिसमें न्यूजीलैंड से हारे थे और ऑस्ट्रेलिया को हराया था

चक्रवात 'महा' फेर सकता है मैच पर पानी

चक्रवातीय तूफान  ‘महा’ के गुरुवार को गुजरात के तट से टकराने की संभावना है। सीरीज केपहले मैच में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया था कि भारतीय टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और डीआरएस पर कुछ गलत फैसलों ने भी इस हार में भूमिका निभाई।

सैमसन और शार्दुल को मिल सकता है मौका

यह देखना होगा कि टीम प्रबंधन दुबे को एक और मौका देता है या केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को अंतिम एकादश में शामिल करता है। कर्नाटक के बल्लेबाज मनीष पांडे को भी मौका मिल सकता है। भारत की अनुभवहीन गेंदबाजी भी टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय है।

तेज गेंदबाज खलील अहमद ने दिल्ली में चार ओवर में 37 रन लुटाए थे और 19वें ओवर में उनकी गेंदों पर विरोधी टीमें ने लगातार चार चौके मारे थे। दूसरे टी-20 में उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। युजवेंद्र चहल, क्रुणाल पंड्या और वाशिंगटन सुंदर की स्पिन तिकड़ी को विरोधी टीम की रन गति पर अंकुश लगाने के अलावा विकेट भी चटकाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed