फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia: Virat Kohli drops another sitter, still manages to run-out Matthew Wade, see video 

VIDEO: विराट कोहली ने छोड़ा आसान कैच, फिर भी उसी गेंद पर आउट हुए खतरनाक वेड

Sun, 06 Dec 2020 04:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 06 Dec 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia: Virat Kohli drops another sitter, still manages to run-out Matthew Wade, see video 
विराट कोहली - फोटो : @cricketcomau

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को दूसरे टी-20 में बहुत ही आसान सा कैच छोड़ दिया। आठवें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की आखिरी गेंद पर मैथ्यू वेड ने हवा में शॉट खेला, जो कप्तान कोहली के हाथ से छूट गया। बावजूद इसके मैथ्यू वेड आउट हो गए। बता दें कि वेड जिस वक्त आउट हुए तब वह 31 गेंदों में 58 रन बना चुके थे। इससे पहले छठे ओवर में भी शार्दुल ठाकुर की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने उनका एक कैच छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 194 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा कप्तान मैथ्यू वेड (58) और स्टीव स्मिथ ने 46 रन बनाए।  वहीं, भारत की तरफ से नटराजन ने 4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के 194 रन का पीछा करते हुए भारत ने खबर लिखे जाने तक 13 ओवर्स के बाद दो विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। बता दें कि भारत टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed