AUSvIND: कब-कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच LIVE
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया कारोबारी कैरी पैकर ने 1970 के दशक में चैनल नाइन पर अपनी ‘विश्व सीरीज दिन-रात्रि टेस्ट मैचों’ को प्रोमोट करते हुए एक शानदार कैप्शन दिया था, ‘बिग ब्वॉएज प्ले एट नाइट (शीर्ष खिलाड़ी रात में खेलते हैं)।’ यहां तक कि 2020 में भी सीरीज के लिए इससे उचित कैप्शन नहीं मिल सकता। चार टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला आज से खेला जाना है।
कब और कहां होगा मैच?
2018-19 में हुई पिछली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को जीतने वाली टीम इंडिया एडीलेड में आज से शुरू रहे पहले टेस्ट में भी पूरी ताकत लगा देगी। भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होेने वाले इस मैच से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन का पता चलेगा।
किस चैनल में होगा लाइव प्रसारण?
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की घोषणा आज ही हो गई। केेएल राहु, ऋषभ पंत, शुभमन गिल को बाहर बिठाया गया है। यानी सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ संभालेंगे। विकेटकीपिंग ऋधिमान साहा करेंगे। ये सारा एक्शन सोनी सिक्स, सोनी टेन-1 और टेन-3 में देखने को मिलेगा।
ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
Sony Liv में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिल सकती है। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगइन करें। बताते चलें कि दोनों टीम के बीच इस सीरीज में चार टेस्ट खेले जाने हैं।