फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia here it is match purview for ranchi match

INDvsAUS: जीत का सिलसिला बरकरार रखने रांची में उतरेगी टीम इंडिया 

Sat, 07 Oct 2017 12:36 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sat, 07 Oct 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
india vs australia here it is match purview for ranchi match
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
भारतीय टीम पांच वन डे मैचों की सीरीज में कंगारू टीम को परास्त करने के बाद अब टी-20 में भी अपनी श्रेष्‍ठता सिद्ध करने की कोशिश करेगी। टीम इंडिया गजब की फॉर्म में है। उसके सभी खिलाड़ी फिट हैं। विराट कोहली टीम को एक आक्रामक नेतृत्व दे रहे हैं। जीत की लय को बरकरार रखना विराट कोहली का पहला लक्ष्य होगा। 
विज्ञापन

‌शिखर धवन और रोहित शर्मा करेंगे तेज शुरुआत

india vs australia here it is match purview for ranchi match
टीम इंडिया
टीम इंडिया में अजिंक्य रहाणे की जगह विस्फोटक शिखर धवन को वापस बुलाया गया है। धवन और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़ी साझेदारी करने में पूरी तरह सक्षम हैं। रोहित शर्मा के साथ अगर शिखर धवन का फॉर्म भी जारी रहा तो ऑस्ट्रेलिया को कठिन लक्ष्य मिलना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इं‌डिया में बेहतरीन खिलाड़ियों की मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है

india vs australia here it is match purview for ranchi match
भारतीय क्रिकेट टीम
टीम इं‌डिया में आज बेहतरीन खिलाड़ियों की एक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है। कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं। 38 वर्षीय आशीष नेहरा टीम में शामिल किए गए हैं। लेकिन उनका खेलना तय नहीं है। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ही मुख्य तेज गेंदबाज होंगे। नेहरा पिछले 18 सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं। नेहरा ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी-20 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।      
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया टी-20 में एक नई टीम उतार सकता है

india vs australia here it is match purview for ranchi match
ऑस्ट्रेलियाई टीम
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव जीत की एक अहम कड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया वन डे टीम की बजाय टी-20 में एक नई टीम उतार सकता है। कप्तान स्टीव स्मिथ चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मार्कस स्टोइनिस को टीम में जगह दी गई है। डेविड वार्नर टीम की कप्तानी करेंगे। कंगारू टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मौका दिए जाने की उम्मीद है। मोइसिस हेनरिक्स-डेनियल क्रिस्टीयन टीम में शामिल हो सकते हैं। ग्लेन मैक्सवेल को मौका मिल सकता हैं। वह टी-20 में रन बनाकर वन डे की कमी की पूर्ति कर सकते हैं।  

जीत-हार से रैंकिंग पर पड़ेगा असर

india vs australia here it is match purview for ranchi match
विराट कोहली
वन डे सीरीज में कंगारुओं को 4-1 से हराने के बाद टीम इंडिया वन डे रैंकिंग में नंबर वन बन गई है। अगर टीम इं‌डिया कंगारुओं के खिलाफ टी-20 में 3-0 से जीत हासिल कर लेती है तो वह इस फॉर्मेट की रैंकिंग में नंबर 5 से नंबर 2 पर पहुंच जाएगी। अभी रैंकिंग में दूसरा नंबर पाकिस्तान का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed