'विराट ब्रिगेड' का मिशन ऑस्ट्रेलिया, कब, कहां और कैसे देखें पहले टी-20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज बुधवार से शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैदान के अंदर संघर्ष के दौर से गुजर रही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत का पलड़ा भारी माना जा रहा है। टी-20 के अलावा विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम को दौरे में टेस्ट और वन-डे सीरीज भी खेलनी है। अगर उसे छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में अपना पलड़ा पहले से भारी रखना है तो उसे टी-20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच बुधवार यानी 21 नवंबर 2018 को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्री मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.20 बजे शुरू होगा।
मैच का प्रसारण किस चैनल पर होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच का प्रसारण सोनी नेटवर्क पर प्रसारित होगा।
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर भी उपलब्ध रहेगी। आप अमर उजाला डॉट कॉम https://www.amarujala.com/cricket पर भी मैच से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। मैच से जुड़ी हर छोटी जानकारी आपको अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगी।