फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia, First ODI, Preview

पिछली हार का बदला और जीत से आगाज, दोनों पर होगी भारत की नजर

Mon, 11 Jan 2016 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Jan 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia, First ODI, Preview

10 महीने के अंदर टीम इंडिया एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की धरती पर है और अब नए साल में धोनी की टीम विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। सीरीज का पहला मैच मंगलवार को पर्थ के वाका मैदान पर सुबह 8:50 से शुरू होगा।

विज्ञापन


दोनों टीमें इस मैच के लिए अपनी तैयारी पूरी कर चुकी हैं। इससे पहले दोनों आखिरी बार पिछले साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं जिसमें धोनी की टीम को हार मिली और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने फाइनल में जगह बनाते हुए एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन का तमगा हासिल कर लिया। भारत इस टूर्नामेंट में इस मैच से पहले सभी मैच जीतकर यहां तक पहुंची थी लेकिन कंगारुओं ने भारत की जीत का रथ सिडनी में ही रोक दिया। अब भारत के पास उस हार का बदला लेने का मौका है।
विज्ञापन


दिलचस्प यह है कि जिस कंगारू टीम से भारत हारा था वह काफी बदल चुकी है। कप्तान माइकल क्लार्क, मिचेल जॉनसन और ब्रैड हैडिन संन्यास ले चुके हैं, जबकि मिचेल स्टॉर्क चोटिल हैं और शेन वाटसन को टीम से बाहर कर दिया गया है। और टीम की कमान स्टीवन स्मिथ के हाथों में है और टीम में कई युवा चेहरे भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि पहले वनडे मैच में मेजबान टीम की ओर से तेज गेंदबाज जोल पेरिस और स्कॉट बोलैंड अपने करियर का आगाज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया सालभर वनडे में संघर्ष करती रही। भारत ने बांग्लादेश के हाथों पहली बार कोई सीरीज भी गंवाई, फिर घर में दक्षिण अफ्रीका के हाथों वनडे सीरीज हार गया। पिछले साल भारत ने सिर्फ जिम्बाब्वे से वनडे सीरीज जीता था। भारत की ओर से बरिंदर सरां, गुरकीरत सिंह मान और रिषि धवन के पास वनडे करियर शुरू करने का चांस है। उम्मीद है कि सरां पहले मैच में खेलें।

ऑस्ट्रेलिया में अपना रिकॉर्ड और अच्छा करना चाहेगी टीम इंडिया

India vs Australia, First ODI, Preview

टीम इंडिया पहली बार ऑस्ट्रेलिया में कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेल रही है। इससे पहले भारत ने इस धरती पर सभी वनडे मैच मल्टी टीम टूर्नामेंट के रूप में खेला था। भारत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बहुत खास नहीं रहा है। ऑस्ट्रेलिया में भारत ने सिर्फ 10 बार ही मेजबान टीम को हराया है जबकि वह 31 बार मैच हारी है जिसमें लगातार 11 मैच हारने का भी रिकॉर्ड है जो 2004 में जाकर टूटा था।

हालांकि टीम इंडिया अब वहां पर मैच जीतने लगी है। पिछले 11 वनडे मैचों में भारत को 4 में जीत मिली है जिसमें 2 जीत तो 2007-08 में सीबी सीरीज के 2 फाइनल्स मुकाबले भी शामिल हैं। वहीं कंगारू टीम का रिकॉर्ड इस समय बेहद शानदार चल रहा है नवंबर, 2014 से उसने लगातार 14 वनडे मैच जीते हैं। उसकी आखिरी हार 16 नवंबर, 2014 को इसी वाका पर दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली थी जहां भारत से पहला मैच खेला जाना है।

भारत के लिए यह वनडे सीरीज आसान नहीं होगा। मैच से पहले टीम इंडिया को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के अभ्यास मैच से पहले ही चोटिल हो जाने से सीरीज से हटने के रूप में लग चुका है। वहीं मोहित शर्मा भी अनफिट होने के कारण टीम में नहीं हैं, लेकिन धोनी को उपलब्ध टीम के साथ आगे बढ़ने को सोचना होगा।

मेजबान खिलाड़ियों ने सीरीज से पहले ही बयानबाजी शुरू कर दी है। कंगारू ओपनर एरोन फिंच ने टीम इंडिया पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाते हुए कहा है कि उनकी टीम वाका की उछाल भरी पिच पर मेहमान को परेशान करने का पूरा प्रयास करेगी। मेजबान टीम भारतीय खिलाड़ियों को यहां की पिच पर मौजूद उछाल की मदद से दबाव में ला सकती है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वाका पर पिछला वनडे वर्ष 2004 में खेला था। तब से लेकर अब तक वाका की पिच में बदलाव संभव है।

दूसरा स्थान बचाए रखने के लिए भारत को एक मैच जीतना जरूरी

India vs Australia, First ODI, Preview

रैंकिंग के लिहाज से भी यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद खास है। भारत को आईसीसी वनडे टीम चैंपियनशिप में अपना दूसरा स्थान बचाए रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में कम से कम एक मैच जीतना जरूरी है।

वहीं बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स के करीब पहुंचने की कोशिश करेंगे।

विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और पूर्व चैंपियन भारत के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को पर्थ में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया (127) दूसरे स्थान पर काबिज भारत (114) से 13 अंक आगे है। आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार, यदि ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ सभी पांचों मैच गंवा देता है तो उसके रेटिंग अंक कम हो जाएंगे लेकिन वह पहले स्थान पर बना रहेगा।

इसके विपरीत यदि भारत सभी पांचों मैच हार जाता है तो वह दक्षिण अफ्रीका से पीछे न्यूजीलैंड (111) के साथ चौथे स्थान पर खिसक जाएगा, लेकिन दशमलव की गणना के अनुसार वह तीसरे स्थान पर रहेगा।

दूसरी ओर, बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में भारत के तीन बल्लेबाज शीर्ष 10 में शामिल हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से केवल ग्लेन मैक्सवेल ही 10वें स्थान पर हैं। दोनों टीमों में विराट कोहली ही सबसे ऊंची रैंक वाले बल्लेबाज हैं। वह विश्व के नंबर एक खिलाड़ी डीविलियर्स से 96 अंक पीछे हैं। लेकिन एक अन्य दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला से 28 अंक आगे हैं। इसका मतलब है कि भारतीय टेस्ट कप्तान को न सिर्फ अपना दूसरा स्थान मजबूत करने बल्कि शीर्ष वरीय डीविलियर्स से दूरी कम करने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

मैक्ग्रा की 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे जोएल पेरिस

India vs Australia, First ODI, Preview

टीम इंडिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने जा रहे ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोएल पेरिस अपने पहले मैच में हमवतन पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्‍ग्रा की 11 नंबर की जर्सी पहने नजर आएंगे।

ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ 12 जनवरी से पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है और इस बात की पूरी संभावना है कि 23 वर्षीय प्रतिभाशाली गेंदबाज पेरिस को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत का मौका मिल सकता है।

23 वर्ष की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत करने वाले दिग्गज मैक्‍ग्रा ने करियर के दौरान सधी हुई गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाते हुए टीम को विश्व कप समेत कई यादगार जीतें दिलाई हैं। उन्होंने अपने शानदार वनडे करियर में 381 विकेट झटके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed