फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोटिल धवन का न्यूजीलैंड दौरा शक के घेरे में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी नहीं उतरे बल्लेबाजी करने

Sun, 19 Jan 2020 08:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 19 Jan 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
India vs australia: Due to injury shikhar dhawan not coming for opening 
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बंगलूरू में खेले जा रहे निर्णायक वन-डे में शिखर धवन चोटिल होने की वजह से बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। इसके बाद उनका न्यूजीलैंड का दौरा करना शक के घेरे में आ गया है। बता दें कि 24 जनवरी से शुरू हो रहे इस दौरे पर भारत को पांच टी-20, तीन वन-डे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है। ऐसे में यह देखना होगा कि धवन इस दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा बन पाते हैं या नहीं। 

India vs australia: Due to injury shikhar dhawan not coming for opening 
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि निर्णायक मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके बाएं कंधे में चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पारी के पांचवें ओवर में धवन कवर के क्षेत्र में फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने आरोन फिंच के शॉट को रोकने के लिए ड्राइव लगाई और उनके बाएं कंधे में चोट लग गई।

India vs australia: Due to injury shikhar dhawan not coming for opening 
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि धवन फिलहाल एक्स-रे के लिए गए हैं। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि वो इस मैच में आगे खेल पाएंगे या नहीं। हालांकि, इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि धवन इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाज कर पाएंगे या नहीं। क्योंकि वह ओपनिंग करने नहीं आए हैं। रोहित का साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में राहुल साथ दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs australia: Due to injury shikhar dhawan not coming for opening 
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक एक ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के छह रन बना लिए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed