फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia: Dates of Bengaluru, Visakhapatnam T20Is swapped due to this reason

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैचों की तारीख बदली, अब इस दिन यहां होंगे मुकाबले

Sun, 03 Feb 2019 12:09 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 03 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
India vs Australia: Dates of Bengaluru, Visakhapatnam T20Is swapped due to this reason
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम अपने भारत दौरे की शुरूआत 24 फरवरी को विशाखापत्तनम में टी-20 मैच से करेगी जो पहले बेंगलुरु में खेला जाना था। बेंगलुरु अब 27 फरवरी को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा जो पहले विशाखापत्तनम में खेला जाना था। 

विज्ञापन


कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने सुरक्षा कारणों से 24 फरवरी को श्रृंखला के पहले मैच की मेजबानी करने में असमर्थता जतायी थी। उन्होंने बीसीसीआई से तारीख बदलने की गुजारिश की थी जिसे प्रशासकों की समिति (सीओए) के सदस्य विनोद राय और डायना इडुल्जी ने मान लिया। 
विज्ञापन


बेंगलुरु में 24 फरवरी को 'एयरो इंडिया शो' का आयोजन होना है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम की वजह से पुलिस अधिकारियों ने केएससीए को सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता जताई। केएससीए ने बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी को इसके बारे में लिखा जिसे उन्होंने सीओए के पास भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओए प्रमुख राय ने पीटीआई से कहा, 'यह एक वास्तविक कारण है जिससे केएससीए उक्त तिथि (24 फरवरी) को मैच आयोजित नहीं कर सकता था। कार्यवाहक सचिव ने मुझे विशाखापत्तनम टी20 अंतराष्ट्रीय के साथ तारीखों की अदला-बदली के लिए अनुरोध भेजा था जिसे मैंने स्वीकृति दे दी है।' 


ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन सप्ताह के दौरे पर दो टी 20 अंतर्राष्ट्रीय और पांच वनडे मैच खेलेगी। एकदिवसीय मैच हैदराबाद (दो मार्च), नागपुर (पांच मार्च), रांची (आठ मार्च), मोहाली (10 मार्च) और नई दिल्ली (13 मार्च) में होंगे। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed