फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia bengaluru test match turning point

टीम इंडिया के इन चार धुरंधरों ने पलटी बाजी

Tue, 07 Mar 2017 04:23 PM IST
amarujala.com-written by: संदीप भट्ट
amarujala.com-written by: संदीप भट्ट Updated Tue, 07 Mar 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
india vs australia bengaluru test match turning point

ऑस्टेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉडर गावस्कर टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारत के लिए जीत आसान नहीं थी। अंतिम दौर तक मैच किसी भी टीम के पाले में दिखता नजर नहीं आ रहा था।

विज्ञापन


लेकिन बैंगलूर में खेले गए दूसरे टेस्ट में मैच अं‌तिम क्षणों में रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया और भारत ने कंगारूओं को 75 रनों से मात दी। 112 रन पर ऑस्ट्रेलिया की टीम सिमट गइ।
विज्ञापन


भारत ने अब सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। टीम इंडिया के चार धुरधंरों ने भारत को जीत का स्वाद चखाया। इनमें से चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, अश्विन और केएल राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को जीत के मुकाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लेबाजी की बात करें तो केएल राहुल ने बेहतरीन किक्रेट खेलते हुए पहली पारी में 90 रन और दूसरी पारी में 51 रन बनाए। दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा भले ही शतक से चूक गए लेकिन उनकी 92 रन की शानदार पारी मैच में निर्णायक साबित हुई। पुजारा और रहाणे के बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया ने चौथी पारी में कंगारुओं को 187 रन बनाने का लक्ष्य दिया। 

आउट ऑफ फॉर्म चल रहे अजिंक्य रहाणे ने पहली पारी में असफल रहे। उन्होंने पहली पारी में 17 रन बनाए। लेकिन दूसरी पारी में विराट के आउट होने के बाद उन्होंने पुजारा के साथ भारतीय पारी को संभाला। पुजारा ने 134 गेंद पर 52 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को सीरीज में वापसी करने की स्थिति में पहुंचाया। 

टेस्ट में पहली बार रहाणे और पुजारा के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई। यह सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के द्वारा की गई (118 रन) पहली साझेदारी थी। 
टीम इंडिया की नई दीवार के रूप में उभर रहे चेतेश्वर पुजारा ने टीम को संकट से उबारा। 92 रन की पारी के दौरान पुजारा को दो बार जीवनदान भी मिला। 

केएल राहुल ने कराई मैच में वापसी

india vs australia bengaluru test match turning point

मैच में वापसी करने का श्रेय काफी हद तक राहुल को जाता है जिन्होंने तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का डटकर सामना करते हुए एक छोर संभाले रखा। केएल राहुल को दोनों
पारियों में अर्धशतकीय पारी खेलने के लिए मैच ऑफ द मैच चुना गया। गेंदबाजी में जौहर दिखाते हुए अश्‍विन ने कंगारूओं के 6 विकेट चटकाए तो उमेश यादव ने दो विकेट झटके।

पहली बार सीरीज में 200 के पार पहुंची टीम इंडिया 
भारतीय टीम ने सीरीज में पहली बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। सीरीज के पहले टेस्ट (पुणे टेस्ट) में इंडिया ने पहली पारी में 105 और दूसरी में 107 रन बनाए थे जबकि
बेंगलुरू में पहली पारी में 189 रन पर सिमट गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed