फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia 3rd T-20I live from Hyderabad

Ind Vs Aus T20: बारिश ने फेरा भारत-ऑस्ट्रेलिया के सीरीज जीत के अरमानों पर पानी, हैदराबाद टी-20 रद्द

Fri, 13 Oct 2017 09:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 13 Oct 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia 3rd T-20I live from Hyderabad
विराट कोहली और डेविड वार्नर - फोटो : bcci

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी के साथ समाप्त हो गई है। हैदराबाद में शुक्रवार को खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में बारिश ने पारी फेर दिया। इससे पहले खेले गए दो मैचों में दोनों टीमों ने एक-एक मैच में जीत हासिल की थी। सीरीज में हार जीत का फैसला हैदराबाद में होना था लेकिन बारिश के कारण मैच बगैर टॉस के ही रद्द घोषित करना पड़ा। 

विज्ञापन


गुरुवार को हैदराबाद में भीषण बारिश हुई। इसके बाद शुक्रवार को मैदान इतना गीला था कि गेंद मैदान पर गिरकर जमीन में आधी धस रही थी। ग्राउंड्समैन ने मैदान को मैच लायक बनाने की पुरजोर कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो सके। आखिरी बार अंपायरों ने मैदान का इंस्पेक्शन 19.45 पर किया। इसके बाद मैदान को खेल के लिए तैयार न मानते हुए मैच को बगैर कोई गेंद फेंक रद्द घोषित कर दिया गया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैच न हो पाने की वजह से बेहद निराश दिखे। 
विज्ञापन


पिछले टी-20 मुकाबले में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले सीरीज के अंतिम एवं निर्णायक तीसरे टी-20 मैच में पलटवार करने को बेताब थी।  लेकिन बारिश ने दोनों टीमों के सीरीज जीतने के अरमानों पर पानी फेर दिया। वनडे सीरीज में कब्जा करने के बाद भारत ने पहला टी-20 जीता था लेकिन गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची में खेले गए सीरीज के पहले टी-20 में भी बारिश ने बाधा डाली थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 18.4 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा और भारत को जीत के लिए जीत के लिए 6 ओवर में 48 रन का लक्ष्य दिया गया था जिसे टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर विराट और शिखर धवन की सधी हुई बल्लेबाजी की बदौलत हासिल कर लिया था। कुलदीप यादव को मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया था। 


सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय टीम सीरीज जीतने के इरादे से गुवाहाटी पहुंची लेकिन वहां टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के कहर का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया 20 ओवर में 118 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। हेनरिक्स बेहरेनडोफ ने 21 रन देकर चार भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन अंत में कंगारुओं ने 15.3 ओवर में  लक्ष्य को हासिल कर 8 विकेट के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। इसके बाद 1-1 से बराबर सीरीज का फैसला हैदराबाद में होना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed