फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs australia 2nd test match day Four live from bengaluru

ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से भारत ने छीना बंगलूरू टेस्ट, 112 पर सिमटी कंगारुओं की दूसरी पारी

Tue, 07 Mar 2017 07:19 PM IST
amarujala.com - Written by: अमित कुमार
amarujala.com - Written by: अमित कुमार Updated Tue, 07 Mar 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
india vs australia 2nd test match day Four live from bengaluru
टीम इंडिया - फोटो : ESPN

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया 274 रनों पर ढेर हो गई। तीसरे दिन की 126 रनों की बढ़त लेकर चौथे दिन खेलने उतरी टीम इंडिया 62 रन ही जोड़ पाई।

विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। दूसरी पारी में भारतीय टीम 274 रन ही बना सकी। भारत के 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 35.4 ओवर में 112 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


LIVE SCORE के लिए यहां क्लिक करें 

03:6PM- भारत ने जीता बंगलूरू टेस्ट, 112 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया

03:3PM- अश्विन की फिरकी में फंसा ऑस्ट्रेलिया, 9वां विकेट गिरा। जीत से एक कदम दूर भारत

02:58PM- ऑस्ट्रेलिया को लगा 8वां झटका, जीत से दो कदम दूर भारत

02:40PM- ऑस्ट्रेलिया की हालत खस्ता, मिशेल सटॉर्क को अश्विन ने किया बोल्ड

02:32PM- टी-ब्रेक के बाद खेल शुरू, भारत को 4 विकेट की दरकरार, ऑस्ट्रेलिया को चहिए 87 रन

02:12PM- अश्विन का शिकार हुए मैथ्यू वेड, ऑस्ट्रेलिया का 6वां विकेट गिरा

01:43PM-  ऑस्ट्रेलिया को लगा 5वां झटका, एम मॉर्श हुए अश्विन का शिकार

01:43PM- कप्तान स्टीव स्मिथ के आउट होने के बाद क्रीज पर आए हैं एम मॉर्श

01:40PM- ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, कप्तान स्मिथ हुए उमेश का शिकार

01:25PM- एस मॉर्श के आउट होने के बाद क्रीज पर आए हैं युवा बल्लेबाज हैंड्सकोंब

01:22PM- ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका, एस मार्श हुए उमेश यादव का शिकार, LBW आउट हुए

12:56PM- वॉर्नर के आउट होने के बाद अब क्रीज पर आए हैं एस मॉर्श

12:55PM- ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, वॉर्नर हुए अश्विन का शिकार

12:36PM- अश्विन का सामना कर रहे स्मिथ ने पहली ही गेंद पर लगाया चौका

12:34PM- क्रीज पर कप्तान स्टीव स्मिथ

12:30PM- 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका, मैट रेनेशॉ आउट, इशांत शर्मा को मिला विकेट

12:10PM- लंच के बाद खेल शुरू, ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी डेविड वॉर्नर और मैट रेनेशॉ क्रीज पर हैं।

टीम इंडिया को सीरीज में 1-1 की बराबरी के लिए टेस्ट में आज ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाना होगा। टीम इंडिया लंच से ठीक पहले 274 रन पर सिमट गई। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे चेतेश्वर पुजारा शतक से चूक गए। पुजारा ने 92 रन बनाए। वहीं रहाणे ने 52 रनों के बनाकर पुजारा के साथ अच्छी साझेदारी की। इन दोनों के बीच सीरीज की पहली शतकीय साझेदारी (118 रन) हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूत स्थिति की ओर बढ़ रही टीम इंडिया ने 9 गेंदों में 9 रन बनाकर 4 विकेट खो दिए। जॉश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। जबकि मिचेल स्टार्क और स्टीव ओकीफी को दो-दो विकेट मिले।

पहली बार सीरीज में टीम इंडिया 200 के पार
भारतीय टीम ने सीरीज में पहली बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। सीरीज के पहले टेस्ट (पुणे टेस्ट) में इंडिया ने पहली पारी में 105 और दूसरी में 107 रन बनाए थे, जबकि बेंगलुरू में पहली पारी में 189 रन पर सिमट गई थी।

11:29AM- 274 पर आल आउट हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के सामने 188 रनों की चुनौती

10:42AM- भारत को 9वां झटका, उमेश यादव 1 रन बनाकर आउट

10:31AM- भारत को 8वां झटका, अश्विन 4 रन बनाकर आउट

10:28AM- शतक से चूके चेतेश्वर पुजारा, 92 रन बनाकर हुए कैच आउट

10:20AM- मुश्किल में टीम इंडिया
अजिंक्य रहाणे के 52 रनों पर LBW आउट होने के बाद बैटिंग करने आए करुण नायर भी मिचेल स्टॉर्क की गेंद पर बोल्ड हो गए। स्टॉर्क ने अपनी दोनों गेंदो पर विकेट लिए।

9:58AM- चौके से रहाणे का अर्थशतक
अजिंक्य रहाणे ने 1129 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके भी लगाए।

9:55AM- नई गेंद ली गई
ऑस्ट्रलिया ने दूसरी पारी में 81 ओवर के बाद नई गेंद ले ली है। नई गेंद से ओवर की शुरुआत एम. स्टॉर्क ने की

9:40AM- पुजारा को दो बार जीवनदान
पुजारा को आज के मैच में दो बार जीवनदान मिल चुका है। एक बार तो फैसला DRS से लिया गया। 

कल के मैच का आंखों देखा हाल
मैच के तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के पांचवें विकेट पर नाबाद 93 रन की साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर पलटवार करते हुए 126 रन की बढ़त बना ली थी। एक समय मेजबान टीम संकट में आई जरूर थी लेकिन भरोसेमंद बल्लेबाज पुजारा ने रहाणे के साथ मिलकर टीम को संकट से उबारा। कल पुजारा ने 173 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 79 रन जबकि रहाणे ने 105 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 40 रन बनाए थे।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए थे। ओपनर लोकेश राहुल ने 51 रन की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने 85 गेंदों पर चार चौके लगाए। मैच में वापसी करने का श्रेय काफी हद तक राहुल को जाता है जिन्होंने तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का डटकर सामना करते हुए एक छोर संभाले रखा।

लंबे समय बाद टेस्ट टीम में शामिल किए गए सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे। उन्होंने 16 रन बनाए जबकि कप्तान विराट कोहली 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रन गति को तेज करने के लिए जडेजा को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया लेकिन उन्होंने भी निराश किया। जडेजा को दो रन के निजी योग पर पेसर हेजलवुड ने बोल्ड कर दिया।

इससे पहले भारत की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने मेहमान टीम के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का अच्छा प्रयास किया और चायकाल तक भारत को 122 रन पर ही चार झटके दे दिए। हेजलवुड ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए फिर दिन की समाप्ति तक अपना कोई और विकेट नहीं गिरने दिया और कुल रन संख्या में 91 रन और जोड़े। राहुल ने मैच मेें दूसरा अर्धशतक लगाया।

इससे पहले सुबह जडेजा ने 63 रन खर्च कर छह विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी  276 रन पर समेट दी और मेहमान टीम पहली पारी में 87 रन की बढ़त लेने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन छह विकेट पर 237 रन से पारी को आगे बढ़ाया था। जडेजा ने मैैथ्यू वेड (40), नाथन लियोन (शून्य) और हेजलवुड (एक) के विकेट निकाल ऑस्ट्रेलियाई पारी को समेट दिया। अश्विन ने मिचेल स्टार्क (26) को आउट कर पारी में अपना दूसरा विकेट हासिल किया। 

विवादास्पद  फैसले का शिकार हुए थे कोहली?

india vs australia 2nd test match day Four live from bengaluru

राहुल के 1000 रन पूरे
युवा ओपनर लोकेश राहुल ने टेस्ट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने दूसरी पारी में 29वां रन पूरा करने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले उनके खाते में 14 टेस्ट की 23 पारियों में 881 रन दर्ज थे। उन्होंने बंगलूरू टेस्ट की पहली पारी में 90 जबकि दूसरी पारी में 51 रन बनाए। 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली विवादस्पद फैसले का शिकार हो गए। मैदानी अंपायर नाइजेल लोंग ने टी ब्रेक से पांच ओवर पहले कोहली को तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की गेंद पर एलबीडब्ल्यूए आउट दिया। लेकिन कोहली ने इशारा किया कि गेंद उनके बल्ले पर पहले लगी थी।

इसके बाद उन्होंने तुरंत डीआरएस ले लिया। काफी देर तक देखने के बाद टीवी अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने कहा कि कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिले की गेंद बल्ले पर पहले लगी या पैड पर, इसलिए उन्होंने मैदानी अंपायर के पक्ष में निर्णय किया। मैदान से जाते समय कोहली के चेहरे पर नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed