फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs Australia 2nd Test From Bengaluru Live Day One

एकबार फिर ढेर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया की ठोस शुरुआत

Sat, 04 Mar 2017 11:06 PM IST
amarujala.com- Written by: मोहित
amarujala.com- Written by: मोहित Updated Sat, 04 Mar 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
India Vs Australia 2nd Test From Bengaluru Live Day One
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहला टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने ढेर हुई टीम इंडिया के बल्लेबाज दूसरे मैच में भी नतमस्तक नजर आए। भारत की तरफ से एकमात्र बल्लेबाज के एल राहुल ने 90 रनों की पारी खेल टीम को 189 के स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन ल्यॉन टीम इंडिया के लिए एक बार फिर विलेन साबित हुए उन्होंने आठ विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन


भारत की तरफ से करुण नायर(26) दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। विराट कोहली ने आज एकबार फिर निराश किया और महज 12 रन ही बना सके। 189 के टारगेट का पीछा करने उतरे  डेविड वॉर्नर(23) और रेनशॉ(15) रन बनाकर अच्छी शुरूआत की। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए ठोस शुरूआत की।
विज्ञापन



ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू
टीम इंडिया के ऑलआउट होने के बाद और 189 का टारगेट का पीछा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी शुरू कर दी है। बल्लेबाज डेविड वॉर्नर(23) और रेनशॉ(15) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया ऑलआउट
भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए। उन्होंने 205 गेंदों में 43.90 की स्ट्राईक रेट से 90 रन बनाए। राहुल के अलावा टीम का कोई भी  बल्लेबाज आस्ट्रेलियाई गेंदबाजी को सामना नहीं कर पाया। भारत का आखिरी विकेट इशांत शर्मा के रुप में गिरा। वह शून्य पर आउट हुए। 

जडेजा हुए आउट
रविद्र जडेजा बने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लॉयन का शिकार। नाथन लॉयन का इस मैच में यह छठा विकेट था।

भारत को लगा 7वां झटका, साहा  बने लॉयन का पांचवां शिकार
अश्विन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए रिद्धिमान साहा केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लायन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी। लायन ने साहा को आउट कर पारी में पांचवां विकेट हासिल किया। 

LIVE SCORE

भारत को लगा 6वां झटका, अश्विन पवेलियन लौटे
174 के स्कोर पर भारत को 6वां झटका लगा। अश्विन लॉयन का चौथा शिकार बने। अश्विन को लेग स्लिप पर डेवि़ड वार्नर ने लपक लिया। अश्विन केवल 7 रन बना सके।
भारत को लगा 5वां झटका, करुण नायर आउट

तेजी से रन बनाने के चक्कर में भारतीय बल्लेबाज करुण नायर अपना विकेट ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्टीव-ओ-कीफी को दे बैठे। भारत की आखिरी उम्मीदें अब सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पर टिकी हैं। केएल राहुल अभी भी 79 रन बनाकर अभी भी मैदान पर जमे हुए हैं। 


करुण नायर पर टिकी भारतीय उम्मीदें
अंजिक्या रहाणे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए करुण नायर पर सभी की उम्मीदें टिकी हुई है। बता दें कि चेन्‍नई टेस्‍ट में तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर को जयंत यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है।

भारत का चौथा विकेट गिरा, रहाणे आउट
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लॉयन की गेंद को आगे बढ़कर खेलने के चक्कर में अजिंक्या रहाणे विकेटकीपर के हाथों स्टंप हो गए। रहाणे ने 42 गेंदो पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाए। नाथन लॉयन का इस मैच में यह तीसरा विकेट था।

बल्लेबाजी करने आए रहाणे
कप्तान विराट कोहली के आउट होने के बाद अजिंक्या रहाणे बल्लेबाजी करने आए हैं। खराब फार्म से जूझ रहें रहाणे पर कोच अनिल कुंबले ने भरोसा जताते हुए कहा कि रहाणे एक बेहतर क्रिकेटर है और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भारत को इस वक्त रहाणे और केएल राहुल के बीच लंबी साझेदारी की उम्मीद है।

कप्तान विराट कोहली आउट
लंच के बाद बल्लेबाजी करने आए भारतीय कप्तान विराट कोहली ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए। आस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लॉयन की अंदर आती गेंद को कोहली समझ नहीं पाए और एलबीडब्लू हो गए। कोहली ने 17 गेंदो पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए। भारत का यह तीसरा विकेट था।

केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 32वें ओवर में सिंगल लेने के साथ अर्धशतक पुरा किया। केएल राहुल ने इस अर्धशतकीय पारी के दौरान आठ चौके लगाए। अभिनव मुकुंद के आउट होने के बाद केएल राहुल पर भारतीय पारी को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी थी। अच्छे फार्म में दिख रहे टीम इंडिया को केएल राहुल से बड़ी पारी की उम्मीद है। बता दें कि केएल राहुल अपने होम ग्राउंड में खेल रहे हैं।  

बल्लेबाजी करने आए कप्तान विराट कोहली
लंच तक दो विकेट खो चुकी टीम इंडिया की पारी को अब आगे बढ़ाने के लिए कप्तान विराट कोहली मैटान पर आएं है। पिछले टेस्ट मैच में कोहली का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। प्रशंसकों को इस मैच में कोहली से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंबी पारी की उम्मीद है।

चेतेश्वर पुजारा ने किया निराश

India Vs Australia 2nd Test From Bengaluru Live Day One
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : getty
चेतेश्वर पुजारा हुए आउट
लंत से ठीक पहले 28वें ओवर में भारत को चेतेश्वर पुजारा के विकेट के रुप में दूसरा बड़ा झटका लगा। पुजारा ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लॉयन ने आउट किया।  नाथन लॉयन की ऊपर उठती गेंद को पुजारा समझ नहीं पाए और पीटर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैंड्सकंब को कैच दे बैठे। पुजारा का विकेट गिरने के साथ ही लंच की घोषणा कर दी गई। लंच तक भारत ने दो विकेट खो दिए हैं। केएल राहुल अभी भी क्रीच पर टिके हुए हैं।

पुजारा-राहुल के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
केएल राहुल और चेतेश्वर पुजारा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी कर पारी संवारने का काम किया। संयम से बल्लेबाजी करते हुए दोनों बल्लेबाज ने 128 गेंदो पर 53 रन की साझेदारी की। भारत को इस साझेदारी की सख्त जरूरत थी। 24 ओवर के बाद केएल राहुल अभी 41 और पुजारा 14 रन बना कर खेल रहें हैं।

संभल कर पारी आगे बढ़ा रहे पुजारा और राहुल
तीसरे ही ओवर में पहला झटका लगने के बाद भारत काफी संभल कर खेल रहा है। अभिनव मुकुंद के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने संभल कर खल रहे हैं। केएल राहुल पारी के शुरू से ही अच्छे फार्म में दिख रहे हैं।

अभिनव मुकुंद बिना खाते खोले आउट
मेच के तीसरे ही ओवर में टाम इंडिया को पहला झटका लगा जब मुरली विजय की जगह टीम में शामिल किए सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद बिना खाता खोले आउट हो गए। अभिनव मुकुंद को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने आउट किया। मिशेल स्टार्क की अंदर आती गेंद को मुकुंद समझ नहीं पाए और एलबीडब्लू हो गए।

पहले ही बॉल पर चौके के साथ भारत ने की पारी की शुरुआत
पहली पारी की शुरूआत के लिए भारत की तरफ से के एल राहुल और अभिनव मुकुंद सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे। मैच के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर चौका मार केएल राहुल ने भारतीय स्कोर की शुरुआत की, खास बात यह रही कि राहुल ने ओवर की समाप्ति भी आखिरी गेंद पर चौके मार कर की। बता दें कि के एल राहुल का यह होम ग्राउंड है। 

भारत ने जीता टॉस
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलूरू में हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। विराट कोहली ने उम्मीद जताई की इस मैच में बल्लेबाज पुणे मैच की गलतियों को नहीं दोहराएंगे।

जयंत यादव की जगह करूण नायर को मिला मौका

India Vs Australia 2nd Test From Bengaluru Live Day One
करूण नायर
मुरली विजय की जगह अभिनव मुकुंद और जयंत यादव की जगह करूण नायर टीम में शामिल
दूसरे टेस्ट मैच को शुरू होने से पहले भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। जबकि आस्ट्रेलियाई टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारतीय टीम में चोटिल मुरली विजय की जगह अभिनव मुकुंद को शामिल किया गया है वहीं चेन्‍नई टेस्‍ट में तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर को जयंत यादव की जगह टीम में शामिल किया गया है।

चार गेंदबाजों के साथ उतरी टीम
पुणे टेस्ट में मिली करारी हार से सबक लेते हुए कप्तान विराट कहली ने इस मैच में चार गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला लिया है। बता दें कि सीजन के शुरुआत से ही टीम इंडिया पांच गेंदबाजों के साथ खेल रही थी लेकिन पुणे टेस्ट में गेंदबाजों के बुरी तरह से विफल होने के बाद टीम इंडिया को एक अतिरिक्त बल्लेबाज की कमी खल रही थी।

सीरीज में वापसी करने का मौका
भारत के पास पुणे टेस्ट में मिली करारी हार के बाद सीरीज में वापसी करने का यह सबसे बड़ा मौका है। यदि भारत इस मैच को नहीं जीत पाता, तो सीरीज में वापसी की संभावनाएं काफी कम हो जाएंगी। भारत पुणे में अपने ही जाल में फंस गया और स्पिन के आगे भारतीय शेरों ने घुटने टेक दिए। बंगलूरू टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में कई बड़े बदलावों की संभावना नजर है। हालांकि, कोच अनिल कुंबले ने रहाणे पर पूरा भरोसा जताया है।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया भी अपने विजय अभियान को जारी रखना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2007-08 के बाद भारत में कोई सीरीज नहीं जीती है। स्टीव स्मिथ की इस सेना ने एशिया में 8 टेस्ट गंवाने के बाद यह पहला टेस्ट जीता है। 19 टेस्ट ने न हारने के भारतीय रथ को रोकने में टीम सफल तो हो गई, मगर उसके सामने अश्विन और जडेजा अब भी बड़ी पहेली बने हुए हैं।

अंतिम एकादश:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), अभिनव मुकुंद, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, इशांत शर्मा

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), मैट रेनशॉ, डेविड वॉर्नर, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ब्रैड हैडिन, मिचेल मार्श, मिचेल स्टार्क, स्टीव ओकीफ, नाथन लायन, जोश हेजलवुड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed