{"_id":"58d9d5a94f1c1b467763e861","slug":"india-vs-australia-2017-fourth-test-did-steve-smith-abuse-murali-vijay","type":"story","status":"publish","title_hn":"... तो क्या स्मिथ ने विजय को गाली दी! Aus कप्तान की हरकत से खड़ा हुआ नया विवाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
... तो क्या स्मिथ ने विजय को गाली दी! Aus कप्तान की हरकत से खड़ा हुआ नया विवाद
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
smith
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही सीरीज में नोकझोंक और विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मेहमान कप्तान स्टीव स्मिथ कथित रूप से भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय को अपशब्द बोलते दिखे।
विज्ञापन
बात अंतिम सत्र की है जब मेहमान टीम नौ विकेट खो चुकी थी और 54वें ओवर में गेंद हेजलवुड के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई जिसे विजय ने पकड़ लिया था। विजय इस बात से आश्वस्त थे कि कैच सही है। भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई पारी समेटने का जश्न मनाते हुए पवेलियन लौटने लगे।
विज्ञापन
मुरली चूंकि ओपनर हैं इसलिए उन्होंने लौटने में कुछ ज्यादा जल्दी दिखाई लेकिन टीवी अंपायर ने बाद में कैच को सही नहीं माना। भारतीय खिलाड़ियों को वापस बुलाया गया। विजय की पवेलियन लौटने की जल्दबाजी पर ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में कप्तान स्मिथ टीवी कैमरे के सामने अपशब्द जैसे बोलते नजर आए।
विज्ञापन
... @BenHorne8 pic.twitter.com/PnblFBC277
— Neroli Meadows (@Neroli_M_FOX) March 27, 2017
इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल के एलबीडब्ल्यू आउट होने के बाद मैथ्यू वेड और रविंद्र जडेजा में नोकझोंक हुई थी जिस पर अश्विन और साथी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया था। जब जडेजा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं मैंने तो सिर्फ इतना कहा कि जब तुम मैच हार जाओगे तो साथ में बैठकर डिनर करेंगे।
बाद में यह भी पता चला कि वेड ने जडेजा से उनके तलवार के अंदाज में बैट घुमाने पर कहा था कि तुम यही क्यों नहीं करने लग जाते। तुम्हारा इंस्टाग्राम इस सबसे भरा पड़ा है।