फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हराया, टी-20 क्रिकेट की लगातार नौवीं जीत

Fri, 04 Dec 2020 05:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 04 Dec 2020 05:57 PM IST
खास बातें

India vs Australia 1st T20 Live Cricket Score: एकदिवसीय श्रृंखला में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से मात दी। यह टीम इंडिया की लगातार नौवीं टी-20 इंटरनेशनल जीत थी। कैनबरा में हुए तीन मैच की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 161/7 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया निर्धारित 20 ओवर में 150/7 ही बना पाया। तीन विकेट लेने वाले कनकशन सब्सीट्यूट युजवेंद्र चहल को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें 23 गेंदों में धुआंधार 44 रन बनाने वाले जडेजा की जगह दूसरी पारी में मौका मिला।

विज्ञापन
India vs Australia T20 Cricket Score Match News Updates in Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

05:38 PM, 04-Dec-2020

12वें खिलाड़ी चहल बने मैन ऑफ द मैच

तीन विकेट लेने वाले कनकशन सब्सीट्यूट युजवेंद्र चहल को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें 23 गेंदों में धुआंधार 44 रन बनाने वाले जडेजा की जगह दूसरी पारी में मौका मिला।
 
05:33 PM, 04-Dec-2020

टीम इंडिया की लगातार नौवीं टी-20 इंटरनेशनल जीत

एकदिवसीय श्रृंखला में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से मात दी। कैनबरा में हुए तीन मैच की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 161/7 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया निर्धारित 20 ओवर में 150/7 ही बना पाया।
 
विज्ञापन
05:27 PM, 04-Dec-2020

भारत ने 11 रन से जीता पहला टी-20

162 रन के लक्ष्य के सामने ऑस्ट्रेलिया निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 150 रन ही बना पाया। इस तरह तीन मैच की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली।
05:24 PM, 04-Dec-2020

आखिरी ओवर में 27 रन चाहिए

अबतक महंगे साबित हुए मोहम्मद शमी को क्या उनकी पहली सफलता मिल पाएगी?
05:20 PM, 04-Dec-2020

नटराजन ने तीसरा विकेट लिया

नटराजन की बेहतरीन यॉर्कर। पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क की गिल्लियां बिखेरी। ओवर से आठ रन आए और एक सफलता भी। अब आखिरी ओवर में 27 रन चाहिए। 19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 135/7 सीन एबॉट (8) और मिचेल स्वैप्सन (1)
05:14 PM, 04-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा

दीपक चाहर को उनकी पहली सफलता मिली। 20 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रहे मोजेस हेनरिक्स LBW हुए। ओवर से विकेट के साथ पांच रन भी आए। अब दो ओवर में 35 रन चाहिए। 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 127/6 सीन एबॉट (1) और मिचेल स्टार्क (1)
विज्ञापन
विज्ञापन
05:10 PM, 04-Dec-2020

तीन ओवर में 40 रन चाहिए

कनकशन सब्स्टीट्यूट युजवेंद्र चहल ने अपने आखिरी ओवर में भी ऑस्ट्रेलिया को झटका दिया। इस तरह मैच में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत हो चुकी है। मैथ्यू वेड (7) चहल का तीसरा शिकार बने। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 122/5 मोजेस हेनरिक्स (27)
05:05 PM, 04-Dec-2020

वाशिंगटन सुंदर का बेहतरीन स्पैल

सुंदर ने अपने आखिरी ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। चार ओवर का कोटा 16 रन रन खर्च करते हुए पूरा किया। चार ओवर में 46 रन चाहिए। 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 116/4 मोजेस हेनरिक्स (25) और मैथ्यू वेड (3)
04:59 PM, 04-Dec-2020

नटराजन ने डार्सी को आउट किया

नटराजन की यह दूसरी सफलता थी। अपने तीसरे ओवर की आखिरी बॉल पर सफलता मिली। ओवर से 9  रन भी आए। सेट ओपनिंग बल्लेबाज शॉर्ट 38 गेंद में 34 रन बनाकर आउट। लॉन्ग ऑन पर हार्दिक पांड्या ने आसान कैच लपका। अब 5 ओवर में 49 रन चाहिए। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 113/4 मोजेस हेनरिक्स (25)
 
04:54 PM, 04-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार

चहल के तीसरे ओवर में 9 रन आए। तीसरी गेंद पर हेनरिक्स ने चौका मारा। अब छह ओवर में 58 रन चाहिए। 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 104/3 डार्सी शॉर्ट (32) और मोजेस हेनरिक्स (18)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed