फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vice-captain Smriti Mandhana has jumped one spot to third in the latest ICC ODI rankings for women

ICC Rankings: स्मृति मंधाना आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष तीन पर पहुंचीं, हरमनप्रीत नौवें स्थान पर बरकरार

Tue, 20 Aug 2024 07:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 20 Aug 2024 07:58 PM IST
सार

श्रीलंका की दिग्गज बल्लेबाज चामरी अट्टापट्टू तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गईं जबकि टीम की उनकी साथी बल्लेबाज नीलाक्षिका डी सिल्वा (तीन पायदान ऊपर 32वें), हर्षिता समरविक्रमा (आठ स्थान के सुधार के साथ 44वें) और कविशा दिलहारी (चार स्थान के सुधार के साथ 50वें पायदान) ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया।

विज्ञापन
India vice-captain Smriti Mandhana has jumped one spot to third in the latest ICC ODI rankings for women
स्मृति मंधाना - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने मंगलवार को जारी महिलाओं की ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर जगह बना ली है। भारतीय उपकप्तान मंधाना एक स्थान के सुधार के साथ शीर्ष तीन में पहुंच गई हैं। मंधाना के नाम 738 रेटिंग अंक है और वह वनडे प्रारूप में भारत की शीर्ष रैंकिंग वाली बल्लेबाज हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस सूची में अपना नौवां स्थान बरकरार रखा है।
विज्ञापन

श्रीलंका की दिग्गज बल्लेबाज चामरी अट्टापट्टू तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गईं जबकि टीम की उनकी साथी बल्लेबाज नीलाक्षिका डी सिल्वा (तीन पायदान ऊपर 32वें), हर्षिता समरविक्रमा (आठ स्थान के सुधार के साथ 44वें) और कविशा दिलहारी (चार स्थान के सुधार के साथ 50वें पायदान) ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया। मंधाना टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अपने चौथे स्थान का बचाव करने में सफल रहीं। समरविक्रमा और आयरलैंड की सलामी बल्लेबाज गैबी लुईस करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में 44 गेंद में 65 रन बनाने वाली समरविक्रमा तीन स्थान के सुधार के साथ 13वें तो वहीं 75 गेंद में 119 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाली लुईस चार स्थान के सुधार के साथ 21 स्थान पर पहुंच गईं। लुईस इससे पहले जुलाई 2022 में इस रैंकिंग पर पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed