फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india v south africa odi series dhoni creates these two records

INDvSA: वन-डे सीरीज में धोनी पर होगी सबकी नजर, बना सकते हैं यह दो रिकॉर्ड

Wed, 31 Jan 2018 08:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
india v south africa odi series dhoni creates these two records
एमएस धोनी - फोटो : File

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1 फरवरी से शुरू हो रहे 6 मैचों की वन-डे सीरीज के लिए कप्तान विराट कोहली की नेतृत्व वाली टीम पूरी तरह से तैयार है। हालांकि जब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरेंगे तो उनके सामने दो रिकॉर्ड टूटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। 

विज्ञापन


धोनी अगर इस सीरीज में अपने बल्ले से 102 रन बना लेते हैं तो उनके वन-डे करियर में 10 हजार रन पूरे हो जाएंगे। अगर ऐसा करने में वह कामयाब रहते हैं तो धोनी दुनिया के 12वें और भारत के चौथे ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे। 

विज्ञापन

धोनी से आगे हैं यह भारतीय बल्लेबाज

india v south africa odi series dhoni creates these two records
सचिन, सौरव और द्रविड - फोटो : File

धोनी से आगे टीम इंडिया के सिर्फ तीन ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम वन-डे क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन हैं। पहले नंबर पर हैं सचिन तेंदुलकर (18,426), दूसरे नंबर सौरव गांगुली (11,363) और तीसरे नंबर हैं राहुल द्रविड (10, 889 रन)। 

कमाल का है धोनी का वन-डे रिकॉर्ड

india v south africa odi series dhoni creates these two records
एमएस धोनी

धोनी ने अब तक खेले 312 वनडे मैचों की  268 पारी में 76 बार नाबाद रहते हुए कुल 9898 रन बनाए हैं। वन-डे क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 183* रन नाबाद श्रीलंका के खिलाफ हैं। जबकि उनका औसत 51.55 का है। उन्होंने अपने करियर में अब तक 10 शतक और 67 अर्द्धशतक लगाए हैं। 

विज्ञापन

धोनी बना सकते हैं एक और रिकॉर्ड

india v south africa odi series dhoni creates these two records
एमएस धोनी - फोटो : BCCI

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बल्लेबाजी के बाद एक और रिकॉर्ड धोनी का इंतजार कर रहा है। धोनी अगर 6 मैचों की सीरीज में 7 कैच लपक लेते हैं तो वो वनडे क्रिकेट में 300 कैच लेने वाले दुनिया के चौथे विकेटकीपर बन जाएंगे। वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक कैच लेने के मामले में सबसे आगे हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट, जिन्होंने 417 कैच के साथ कुल 472 शिकार किए हैं। उनके बाद मार्क वाउचर (402 कैच ) और कुमार संगाकारा (383 कैच) का नाम आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed