{"_id":"633a7972f16c842180f033778c436a0b","slug":"india-under-19-team-very-close-to-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार देशों की सीरीज में भारत की धमाकेदार जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चार देशों की सीरीज में भारत की धमाकेदार जीत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Sep 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार देशों की एकदिवसीय सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने 148 रनों के विशाल अंतर से मुकाबला जीत लिया है।
विज्ञापन
विशाखापत्तनम में खेले गए चार देशों की अंडर-19 क्रिकेट टीमों की टूर्नामेंट में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट पर 291 रन बनाए। दीपक हुड्डा ने अविजित 83 रनों की पारी खेलने के अलावा दो विकेट भी झटके।
जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 41.2 ओवर में 143 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 34 रन देकर चार विकेट और दीपक हुड्डा, आमिर गानी और सरफराज खान ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
दीपक की आतिशी पारी
भारत की ओर से पुछल्ले बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने 55 गेंदों में नाबाद 83 रनों की पारी खेलते हुए पांच चौके और पांच छक्के भी लगाए। उनके अलावा सरफराज खान ने 55 और अंकुश बैंस ने 49 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही और 28 रन पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। कप्तान विजय जोल 17 रन ही बना सके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की भी शुरुआत खराब रही और उसने 36 रन के अंदर दो विकेट गंवा दिया। मेहमान टीम के महज 31 रन के अंदर अपने सात विकेट गंवा दिए।