{"_id":"5d71133d8ebc3e016e026ffc","slug":"india-under-19-team-beat-kuwait-under-19-by-7-wickets-in-asia-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 एशिया कप में भारत की विजयी शुरुआत, कुवैत को 7 विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंडर-19 एशिया कप में भारत की विजयी शुरुआत, कुवैत को 7 विकेट से हराया
Thu, 05 Sep 2019 07:23 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 05 Sep 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज अर्जुन आजाद के अर्धशतक से भारतीय अंडर-19 टीम ने वर्षा से प्रभावित अंडर 19 एशिया कप एकदिवसीय टूर्नामेंट के ग्रुप ए के अपने मैच में कुवैत को 7 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
बारिश के कारण मैच को 23 ओवर का कर दिया गया। भारतीय कप्तान ध्रुव जुरेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद कुवैत की टीम आकाश सिंह (22/3) और पूर्णांक त्यागी (28/3) की धारदार गेंदबाजी के सामने निर्धारित 23 ओवर में सात विकेट पर 110 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
इसके जवाब में भारत ए ने अर्जुन (नाबाद 60) की उम्दा पारी की बदौलत 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 114 रन बनाकर जीत दर्ज की। अर्जुन ने 58 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के जड़े।
विज्ञापन
कुवैत को मीत भवसार (28) और गोकुल कुमार (25) ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। आकाश ने मीत को विकेटकीपर जुरेल के हाथों कैच कराके भारत को पहली सफलता दिलाई।