{"_id":"62768c9631d69a0c08183faa","slug":"india-tour-of-west-indies-to-begin-on-july-22-after-england-tour-matches-will-be-played-in-florida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India Tour of West Indies: इंग्लैंड के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, 20 दिनों में होंगे तीन वनडे और पांच टी-20 मुकाबले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India Tour of West Indies: इंग्लैंड के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, 20 दिनों में होंगे तीन वनडे और पांच टी-20 मुकाबले
Sat, 07 May 2022 08:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 07 May 2022 08:53 PM IST
सार
भारत के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी। इसके बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के तीनों मैच त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में 22, 24 और 27 जुलाई को खेले जा सकते हैं।
विज्ञापन
भारत का वेस्टइंडीज दौरा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल 2022 के खत्म होने के बाद भारतीय टीम को कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। भारत को सबसे पहले जून में दक्षिण अफ्रीका की टीम की मेजबानी (नौ जून से 19 जून) करनी है। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे (एक जुलाई से 17 जुलाई) पर जाएगी। इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम जुलाई में ही वेस्टइंडीज दौरे पर भी जाएगी। इस दौरान 20 दिनों में टीम आठ सीमित ओवरों के मैच खेलेगी। इसमें तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज शामिल है। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी। इसके बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के तीनों मैच त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में 22, 24 और 27 जुलाई को खेले जा सकते हैं। वहीं, टी-20 सीरीज का पहला मैच त्रिनिदाद में ही बने नए ब्रायन चार्ल्स लारा स्टेडियम में 29 जुलाई को खेला जाएगा।
इसके बाद अगले दो टी-20 मैच सेंट किट्स के वार्नर पार्क और नेविस में एक और दो अगस्त को खेले जा सकते हैं। वहीं, सीरीज के आखिरी दो मैच फ्लोरिडा के फोर्ट लोडेरडेल में छह और सात अगस्त को खेले जा सकते हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज के एक अधिकारी ने मीडिया से बताया कि यूएस से हामी मिलने पर ही तारीखों पर मुहर लगाई जाएगी। इससे यूएस में भी लोग क्रिकेट का आनंद उठा सकेंगे।
इसके बाद अगले दो टी-20 मैच सेंट किट्स के वार्नर पार्क और नेविस में एक और दो अगस्त को खेले जा सकते हैं। वहीं, सीरीज के आखिरी दो मैच फ्लोरिडा के फोर्ट लोडेरडेल में छह और सात अगस्त को खेले जा सकते हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज के एक अधिकारी ने मीडिया से बताया कि यूएस से हामी मिलने पर ही तारीखों पर मुहर लगाई जाएगी। इससे यूएस में भी लोग क्रिकेट का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम इस सीरीज के लिए 18 जुलाई को त्रिनिदाद के लिए रवाना हो सकती है। इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया एक टेस्ट, तीन टी-20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इंग्लैंड से पहले टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को डबलिन में दो वनडे मैच भी खेलेगी। ऐसा माना जा रहा है कि टीम इंडिया के दो बैचों को रवाना किया जाएगा। इसमें सीमित ओवर और टेस्ट के लिए अलग-अलग टीमें होंगी।