{"_id":"68ae975cd813f57b11014e13","slug":"india-top-run-getters-across-continents-sachin-tendulkar-dominates-rohit-dravid-and-ganguly-in-elite-list-2025-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाद्वीपों पर छाया भारतीय बल्लेबाजों का जलवा: एशिया से अफ्रीका तक सचिन का दबदबा; रोहित-गांगुली ने भी छोड़ी छाप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महाद्वीपों पर छाया भारतीय बल्लेबाजों का जलवा: एशिया से अफ्रीका तक सचिन का दबदबा; रोहित-गांगुली ने भी छोड़ी छाप
Wed, 27 Aug 2025 11:04 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:04 AM IST
सार
हम आपको अलग-अलग महाद्वीपों पर वनडे में और तीनों प्रारूपों को मिलाकर भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : ANI/PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बल्लेबाजों ने न सिर्फ वनडे क्रिकेट में, बल्कि तीनों प्रारूपों में एशिया के साथ-साथ दुनिया के अलग-अलग महाद्वीपों पर भी अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। सचिन तेंदुलकर का दबदबा एशिया से लेकर अफ्रीका और ओशिनिया तक देखने को मिला, वहीं यूरोप में रोहित शर्मा और अमेरिका में सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट का परचम लहराया। इन रिकॉर्ड्स ने साबित किया है कि भारतीय बल्लेबाजी हर परिस्थिति और हर पिच पर दमखम दिखाने में माहिर रही है। हम आपको अलग-अलग महाद्वीपों पर वनडे में और तीनों प्रारूपों को मिलाकर भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
एशिया में सचिन तेंदुलकर का दबदबा
भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एशियाई सरजमीं पर वनडे और तीनों प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने एशियाई सरजमीं पर वनडे में 281 पारियों में 12067 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 47.32 रहा और स्ट्राइक रेट 88.6 का रहा। इसके अलावा उन्होंने 38 शतक जड़े। एशिया में उनकी यह बल्लेबाजी किसी भी बल्लेबाज के लिए एक मिसाल है। एशिया में उनका रिकॉर्ड तोड़ना किसी भारतीय बल्लेबाज के लिए मुश्किल होगा, क्योंकि दूसरे नंबर पर मौजूद विराट कोहली ने एशियाई सरजमीं पर वनडे में 8726 रन बनाए हैं। कोहली का औसत 58.95 का और स्ट्राइक रेट 95.72 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 36 शतक लगाए।

एशिया में वनडे में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)
| खिलाड़ी | पारियां | रन | औसत | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | 281 | 12067 | 47.32 | 38 | 59 |
| विराट कोहली | 173 | 8726 | 58.95 | 36 | 40 |
| महेंद्र सिंह धोनी | 183 | 6929 | 53.71 | 9 | 44 |
| रोहित शर्मा | 157 | 6823 | 49.08 | 17 | 37 |
| सौरव गांगुली | 166 | 6302 | 40.65 | 10 | 45 |
एशिया में तीनों प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन (भारतीय)
| खिलाड़ी | पारियां | रन | औसत | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | 475 | 21741 | 50.91 | 71 | 97 |
| विराट कोहली | 345 | 16243 | 56.79 | 53 | 80 |
| राहुल द्रविड़ | 332 | 13497 | 45.59 | 30 | 76 |
| वीरेंद्र सहवाग | 276 | 12050 | 45.30 | 29 | 51 |
| रोहित शर्मा | 307 | 12011 | 43.67 | 31 | 62 |
विज्ञापन
विज्ञापन
ओशिनिया में भी सचिन का जलवा
सचिन तेंदुलकर ने ओशिनिया (ऑस्ट्रेलिया+न्यूजीलैंड) में भी वनडे और ओवरऑल बेहतरीन प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने 68 पारियों में 2312 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 36.13 का रहा और स्ट्राइक रेट 81.9 का रहा। उन्होंने यहां दो शतक लगाए। भले ही औसत अन्य जगहों की तुलना में कम हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी पिचों पर यह रन बेहद कीमती साबित हुए। वनडे में उनके बाद इस महाद्वीप पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विराट कोहली हैं। कोहली ने वनडे में वहां 42 मैचों में 50.60 की औसत और 89.77 के स्ट्राइक रेट से 1923 रन बनाए हैं। वहीं, ओशिनिया में तीनों प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय सचिन तेंदुलकर ही हैं। उन्होंने 100 मैचों में 43.15 की औसत से 4963 रन बनाए हैं। इनमें 10 शतक शामिल हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कोहली हैं। उन्होंने ओशिनिया में तीनों प्रारूपों को मिलाकर 85 मैचों में 49.66 की औसत से 4569 रन बनाए हैं। इनमें 14 शतक शामिल हैं।

ओशिनिया में तीनों प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन (भारतीय)
| खिलाड़ी | पारियां | रन | औसत | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | 124 | 4963 | 43.15 | 10 | 27 |
| विराट कोहली | 104 | 4569 | 49.66 | 14 | 24 |
| राहुल द्रविड़ | 73 | 2879 | 43.62 | 4 | 19 |
| रोहित शर्मा | 87 | 2859 | 36.65 | 5 | 18 |
| महेंद्र सिंह धोनी | 77 | 2420 | 44.00 | 0 | 18 |
ओशिनिया में वनडे में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)
| खिलाड़ी | पारियां | रन | औसत | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | 68 | 2312 | 36.12 | 2 | 15 |
| विराट कोहली | 42 | 1923 | 50.60 | 6 | 10 |
| रोहित शर्मा | 43 | 1765 | 47.70 | 5 | 8 |
| महेंद्र सिंह धोनी | 43 | 1643 | 56.65 | 0 | 14 |
| शिखर धवन | 35 | 1295 | 38.08 | 3 | 7 |
अफ्रीका में सचिन-गांगुली अव्वल
अफ्रीकी महाद्वीप पर भी सचिन तेंदुलकर ने वनडे में भारतीय टीम के लिए लगातार रन बनाए। उन्होंने यहां 53 पारियों में 2197 रन जोड़े। उनका औसत 44.84 और स्ट्राइक रेट 81.5 का रहा। अफ्रीका में तेंदुलकर ने छह शतक लगाए और भारत की कई ऐतिहासिक जीतों में अहम योगदान दिया। उनके बाद अफ्रीका में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय सौरव गांगुली हैं। गांगुली ने इस महाद्वीप र 48 मैचों में 49.09 की औसत से 2062 रन बनाए। इनमें नौ शतक शामिल हैं। वहीं, तीनों प्रारूपों को मिलाकर अफ्रीका में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ही हैं। उन्होंने 75 मैचों में 44.54 की औसत से 3608 रन बनाए। इनमें 11 शतक शामिल हैं। वहीं, गांगुली इस लिस्ट में भी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अफ्रीका में तीनों प्रारूपों को मिलाकर 61 मैचों में 44.15 की औसत से 2782 रन बनाए। इनमें 10 शतक शामिल हैं।

अफ्रीका में तीनों प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन (भारतीय)
| खिलाड़ी | पारियां | रन | औसत | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | 89 | 3608 | 44.54 | 11 | 15 |
| सौरव गांगुली | 70 | 2782 | 44.15 | 10 | 9 |
| राहुल द्रविड़ | 75 | 2587 | 40.42 | 2 | 19 |
| विराट कोहली | 47 | 2330 | 58.25 | 6 | 13 |
| वीरेंद्र सहवाग | 52 | 1331 | 27.72 | 1 | 7 |
अफ्रीका में वनडे में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)
| खिलाड़ी | पारियां | रन | औसत | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | 53 | 2197 | 44.83 | 6 | 10 |
| सौरव गांगुली | 47 | 2062 | 49.09 | 9 | 5 |
| राहुल द्रविड़ | 46 | 1488 | 40.21 | 0 | 14 |
| विराट कोहली | 25 | 1358 | 71.47 | 4 | 9 |
| शिखर धवन | 18 | 867 | 54.18 | 2 | 5 |
यूरोप में रोहित-द्रविड़ का दबदबा
हिटमैन रोहित शर्मा ने यूरोप में वनडे क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजी की बागडोर संभाली। उन्होंने यूरोप में सिर्फ 28 पारियों में 1436 रन बनाए हैं। यहां उनका औसत शानदार 62.43 रहा और स्ट्राइक रेट 90.8 का दर्ज किया गया। रोहित ने यूरोप में सात शतक जड़े, जो उनके दमदार प्रदर्शन को दर्शाता है। उनके बाद यूरोप में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय राहुल द्रविड़ हैं। द्रविड़ ने 39 मैचों में 43.87 की औसत से 1360 रन बनाए हैं। इनमें दो शतक शामिल हैं। वहीं, तीनों प्रारूपों को मिलाकर यूरोप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने इस महाद्वीप पर 47 मैचों में 49.64 की औसत से 2830 रन बनाए। इनमें सात शतक शामिल हैं। उनके बाद द्रविड़ का नंबर आता है। उन्होंने तीनों प्रारूपों को मिलाकर 53 मैचों में 53.21 की औसत से 2767 रन बनाए। इनमें आठ शतक शामिल हैं।

यूरोप में वनडे में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)
| खिलाड़ी | पारियां | रन | औसत | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|
| रोहित शर्मा | 28 | 1436 | 62.43 | 7 | 7 |
| राहुल द्रविड़ | 37 | 1360 | 43.87 | 2 | 12 |
| विराट कोहली | 33 | 1349 | 51.88 | 1 | 12 |
| सचिन तेंदुलकर | 30 | 1255 | 44.82 | 3 | 6 |
| सौरव गांगुली | 32 | 1205 | 38.87 | 1 | 8 |
यूरोप में तीनों प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन (भारतीय)
| खिलाड़ी | पारियां | रन | औसत | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|
| सचिन तेंदुलकर | 60 | 2830 | 49.64 | 7 | 14 |
| राहुल द्रविड़ | 61 | 2767 | 53.21 | 8 | 16 |
| विराट कोहली | 75 | 2646 | 39.49 | 3 | 18 |
| रोहित शर्मा | 56 | 2392 | 49.83 | 9 | 11 |
| सौरव गांगुली | 47 | 2120 | 47.11 | 4 | 13 |
अमेरिका में सौरव गांगुली का रिकॉर्ड
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अमेरिका महाद्वीप में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने यहां 23 पारियों में 850 रन बनाए। गांगुली का औसत 47.22 का रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 63.8 का दर्ज किया गया। हालांकि, उन्होंने यहां कोई शतक नहीं जड़ा, लेकिन टीम को स्थिरता देने में उनकी भूमिका अहम रही। उनके बाद अमेरिका में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विराट कोहली हैं। उन्होंने यहां 19 मैचों में 58.92 की औसत से 825 रन बनाए हैं। इनमें चार शतक शामिल हैं। वहीं, तीनों प्रारूपों को मिलाकर अमेरिका में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय द्रविड़ हैं। उन्होंने यहां 50 मैचों में 46.68 की औसत से 2334 रन बनाए। इनमें चार शतक शामिल हैं। वहीं, कोहली ने तीनों प्रारूपों को मिलाकर अमेरिका में 42.11 की औसत से 1811 रन बनाए। इनमें छह शतक शामिल हैं।

अमेरिका में वनडे में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)
| खिलाड़ी | पारियां | रन | औसत | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|
| सौरव गांगुली | 23 | 850 | 47.22 | 0 | 8 |
| विराट कोहली | 17 | 825 | 58.92 | 4 | 3 |
| राहुल द्रविड़ | 30 | 823 | 30.48 | 1 | 4 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन | 23 | 744 | 35.42 | 1 | 4 |
| सचिन तेंदुलकर | 20 | 595 | 39.66 | 0 | 6 |
अमेरिका में तीनों प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन (भारतीय)
| खिलाड़ी | पारियां | रन | औसत | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|
| राहुल द्रविड़ | 58 | 2334 | 46.68 | 4 | 15 |
| विराट कोहली | 46 | 1811 | 42.11 | 6 | 8 |
| सुनील गावस्कर | 27 | 1522 | 66.17 | 7 | 5 |
| रोहित शर्मा | 40 | 1457 | 47.00 | 1 | 14 |
| सौरव गांगुली | 35 | 1250 | 44.64 | 0 | 10 |
| सचिन तेंदुलकर | 34 | 1215 | 43.39 | 1 | 11 |
भारतीय बल्लेबाजी का वैश्विक असर
इन आंकड़ों से साफ है कि भारतीय बल्लेबाजों ने हर महाद्वीप पर अपना दमखम दिखाया है। एशिया, ओशिनिया और अफ्रीका में सचिन तेंदुलकर का दबदबा रहा, वहीं यूरोप में रोहित शर्मा और अमेरिका में सौरव गांगुली ने अपनी छाप छोड़ी। यह भारतीय बल्लेबाजी की ताकत और निरंतरता को दर्शाता है, जिसने टीम इंडिया को विश्व क्रिकेट में शीर्ष स्थान दिलाने में मदद की।