फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India to host first ever women's T20 World Cup for Blind in 2025

Womens T20 World Cup for Blind: अगले साल महिलाओं के पहले दृष्टिबाधित T20 विश्व कप की मेजबानी करेगा भारत, जानें

Tue, 03 Dec 2024 05:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Dec 2024 05:53 PM IST
सार

महिलाओं के टूर्नामेंट की मेजबानी के अधिकार पिछले साल भारत को दिए गए थे और सोमवार को आम सालाना बैठक में इसकी पुष्टि की गई जिसमें 11 सदस्य देश मौजूद थे।

विज्ञापन
India to host first ever women's T20 World Cup for Blind in 2025
टी20 विश्व कप ट्रॉफी (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

मुल्तान में विश्व दृष्टिबाधित क्रिकेट परिषद (डब्ल्यूबीसीसी) की आम सालाना बैठक में अगले साल भारत में होने वाले शुरूआती दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप को ‘हाइब्रिड मॉडल’ के आधार पर कराने का फैसला लिया गया जिसमें पाकिस्तान अपने मैच नेपाल या श्रीलंका में खेलेगा। भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में पुरुष टी20 दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्व कप से हटने का फैसला किया था और इसके कुछ हफ्ते बाद ही यह कदम उठाया गया।
विज्ञापन


महिलाओं के टूर्नामेंट की मेजबानी के अधिकार पिछले साल भारत को दिए गए थे और सोमवार को आम सालाना बैठक में इसकी पुष्टि की गई जिसमें 11 सदस्य देश मौजूद थे। भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड वर्चुअली बैठक में शामिल हुए। भारत में दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) के अध्यक्ष जीके महनतेश ने पीटीआई से कहा, 'टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार पिछले साल (2023) ही भारत को दिया गया था। उस समय यह भी तय किया गया था कि अगर पाकिस्तान की टीम के भारत आने में वीजा की समस्या आती है तो टूर्नामेंट ‘हाइब्रिड मॉडल’ में आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान अपने सभी मैच तटस्थ स्थल पर खेलेगा।'
विज्ञापन


यह पूछने पर कि पाकिस्तान के मैच कहां होंगे तो महनतेश ने कहा, 'पाकिस्तान की दृष्टिबाधित महिला टीम पूरे टूर्नामेंट के दौरान या तो नेपाल में या श्रीलंका में ही रहेगी।' उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम नेपाल या श्रीलंका में उनके खिलाफ खेलने के लिए जाएगी। पूरे टूर्नामेंट का खर्च हमारा क्रिकेट बोर्ड उठाएगा। हम इन दोनों देशों में से किसी एक में पाकिस्तानी टीम के रहने का पूरा खर्च वहन करेंगे।' सीएबीआई न ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड से और न ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed