{"_id":"5d51f49b8ebc3e6d1a13f6ff","slug":"india-thrashes-pakistan-by-8-wickets-as-j-k-wasim-iqbal-khan-sparkles-in-divyang-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की पाक पर जीत में कश्मीर का वासिम बना हीरो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत की पाक पर जीत में कश्मीर का वासिम बना हीरो
Tue, 13 Aug 2019 06:51 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 13 Aug 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
वासिम इकबाल खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जिस कश्मीर को लेकर पाकिस्तान ने हाय-तौबा मचा रखी है। उसी कश्मीर के क्रिकेटर वासिम इकबाल खान की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को आठ विकेट से पटखनी देकर दिव्यांग टी-20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। वासिम इकबाल ने 43 गेंदों में 69 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
इंग्लैंड में खेले जा रहे दिव्यांगों के इस विश्व कप में भारत सभी चार मुकाबले जीतकर टॉप पर रहा। जिसके चलते उसे फाइनल में प्रवेश मिला है। अफगानिस्तान सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुका है।
विज्ञापन
टीम के मैनेजर विनोद देशपांडे के मुताबिक वूरस्टरशायर काउंटी में पड़ते किड्डरमिनिस्टर क्लब में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाए।
विज्ञापन
हमीद ने 30 रन बनाए, जबकि वीआर केनी ने 15 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में केडी फनासे और वासिम खान ने 12.5 ओवर में 125 रन जोड़कर भारत की जीत पक्की कर दी। फनासे ने 47 गेंद में 55 रन बनाए। भारत ने 17.1 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।