फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Star Pacer Mohammed Shami nominated for Arjuna Award, Satwik-Chirag for Khel Ratna

Sports Award: अर्जुन पुरस्कार के लिए मोहम्मद शमी के नाम की सिफारिश, खेल रत्न अवॉर्ड की रेस में सात्विक-चिराग

Wed, 13 Dec 2023 07:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 13 Dec 2023 07:07 PM IST
सार

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पांच लोगों को नामित किया गया है। इनमें गणेश प्रभाकरन (मल्लखंभ), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज) और शिवेंद्र सिंह (हॉकी) शामिल हैं।

विज्ञापन
India Star Pacer Mohammed Shami nominated for Arjuna Award, Satwik-Chirag for Khel Ratna
मोहम्मद शमी, चिराग शेट्टी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा है। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद इस तेज गेंदबाज के नाम की सिफारिश की गई है। शमी ने टूर्नामेंट में सात मैचों में सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल बैडमिंटन जोड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई ने खेल मंत्रालय से शमी का नाम शामिल करने के लिए विशेष अनुरोध किया था क्योंकि मूल रूप से उनका नाम देश के दूसरे सबसे बड़े खेल सम्मान की सूची में नहीं था। 33 वर्षीय शमी ने वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर दूसरे स्थान पर रहा था। शमी शुरुआती चार मैचों में नहीं खेल पाए थे। इसके बाद उन्हें मौका मिला तो उन्होंने कहर बरपा दिया। 5.26 की औसत से उन्होंने विकेट निकाले।
विज्ञापन


अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश
शमी के अलावा 16 अन्य खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। इनमें पुरुष हॉकी खिलाड़ी कृष्ण बहादुर पाठक और सुशीला चानू, तीरंदाज ओजस प्रवीण देवताले और अदिति गोपीचंद स्वामी, मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन, शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली, गोल्फर दीक्षा डागर, निशानेबाज ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, पहलवान अंतिम पंघाल और पैडलर अयहिका मुखर्जी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवेंद्र सिंह द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामांकित
द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पांच लोगों को नामित किया गया है। इनमें गणेश प्रभाकरन (मल्लखंभ), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज) और शिवेंद्र सिंह (हॉकी) शामिल हैं। कविता (कबड्डी), मंजूषा कंवर (बैडमिंटन) और विनीत कुमार शर्मा (हॉकी) ध्यानचंद लाइफटाइम पुरस्कार के लिए नामांकित हैं।


खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित व्यक्ति:
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (बैडमिंटन)।
अर्जुन पुरस्कार: मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अजय रेड्डी (दृष्टिबाधित क्रिकेट), ओजस प्रवीण देवताले और अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी), पारुल चौधरी और एम श्रीशंकर (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी), आर वैशाली (शतरंज), दिव्यकृति सिंह और अनूष अग्रवाल (घुड़सवारी), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक और सुशीला चानू (हॉकी), पिंकी (लॉन बॉल), ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग), अंतिम पंघाल (कुश्ती), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)।
ध्यानचंद लाइफटाइम पुरस्कार: कविता (कबड्डी), मंजूषा कंवर (बैडमिंटन), विनीत कुमार शर्मा (हॉकी)।
द्रोणाचार्य पुरस्कार: गणेश प्रभाकरन (मल्लखंब), महावीर सैनी (पैरा एथलेटिक्स), ललित कुमार (कुश्ती), आरबी रमेश (शतरंज), शिवेंद्र सिंह (हॉकी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed