फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india-sri lanka test: ashwin breaks 32 year old record of richard haidlee

IND vs SL: छक्का जड़कर फिफ्टी मारने वाले अश्विन ने तोड़ा 32 साल पुराना रिकॉर्ड 

Fri, 04 Aug 2017 05:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: शरद मिश्र
amarujala.com- Presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 04 Aug 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
india-sri lanka test: ashwin breaks 32 year old record of richard haidlee
आर अश्विन - फोटो : getty
टीम इं‌डिया के स्पिनर आर अश्विन ने कोलंबो के मैदान में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन लंच के ठीक बाद छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में अपने 2000 रन पूरे करते हुए 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन और 250 विकेट का रिकॉर्ड उनके नाम हो गया है। 
विज्ञापन


अश्विन ने यह कामयाबी अपने 51 वें टेस्ट में हासिल की है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रिचर्ड हेडली के नाम था। जिन्होंने 1985 में अपने 54 वें टेस्ट के दौरान यह कारनामा किया था। अश्विन हालांकि बाद में 54 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर रंगना हेराथ की गेंद पर बोल्ड हो गए। यह उनका 11 वां अर्धशतक था। अश्विन ने 4 शतक भी लगाए हैं। 
विज्ञापन


 

अश्विन ने 51 वें टेस्ट में 2000 रन और 250 विकेट का आंकड़ा हासिल किया

india-sri lanka test: ashwin breaks 32 year old record of richard haidlee
अश्विन - फोटो : social media
आईसीसी टेस्ट रैकिंग में दूसरे नंबर के भारतीय गेंदबाज और दुनिया के तीसरे नंबर के आलराउंडर ‌अश्विन ने 51, रिचर्ड हेडली ने 54, इमरान खान ने 55, इयान बॉथम ने 55 तथा शॉन पोलाक ने 60 वें टेस्ट में 2000 रन और 250 विकेट का आंकड़ा पार किया था। 
 

अश्विन ने टेस्ट में 279 विकेट लिए‌ हैं

india-sri lanka test: ashwin breaks 32 year old record of richard haidlee
ashwin - फोटो : icc
अश्विन से पहले 2000 रन और 250 विकेट लेने वालों में कपिल देव, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह शामिल हैं। अश्विन ने टेस्ट में 279 विकेट लिए‌ हैं। 
विज्ञापन

अश्विन 2000 रन पूरा करने वाले 37 वें भारतीय हो गए

india-sri lanka test: ashwin breaks 32 year old record of richard haidlee
आर अश्विन - फोटो : ESPN
इस पारी के दौरान अश्विन अपने कैरियर के 2000 रन पूरा करने वाले 37 वें भारतीय हो गए हैं। विश्व में उनसे पहले 299 ‌खिलाड़ियों ने 2000 रन पूरे किए हैं। 
 

टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन और 200 विकेट के मामले में अश्विन चौथे नंबर हैं

india-sri lanka test: ashwin breaks 32 year old record of richard haidlee
अश्विन और जडेजा - फोटो : twitter
टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन और 200 विकेट के मामले में अश्विन चौथे नंबर पर आ गए हैं। उनसे तेज यह आंकड़ा इयान बॉथम, कपिल देव और इमरान खान ने हासिल किया था। इयान बॉथम ने 42 वें टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन और 200 विकेट का रिकॉर्ड हासिल किया ‌था। कपिल देव 50, इमरान खान 50 और अश्विन ने 51 वें टेस्ट में यह रिकार्ड बनाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed