फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India speedster Mohammed Shami is set to compete in last two Tests of the ongoing series against Australia

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतिम दो टेस्ट मैच खेलेंगे शमी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद होंगे रवाना

Sat, 07 Dec 2024 06:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Dec 2024 06:24 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में होने वाला तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से होना है जिसके लिए अब ज्यादा समय शेष नहीं है, इसलिए शमी मेलबर्न में 26 दिसंबर से होने वाले चौथे टेस्ट से उपलब्ध हो सकते हैं।

विज्ञापन
India speedster Mohammed Shami is set to compete in last two Tests of the ongoing series against Australia
मोहम्मद शमी - फोटो : X

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम दो मैच में खेलना तय है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी मिलना महज एक औपचारिकता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में होने वाला तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से होना है जिसके लिए अब ज्यादा समय शेष नहीं है, इसलिए शमी मेलबर्न में 26 दिसंबर से होने वाले चौथे टेस्ट से उपलब्ध हो सकते हैं। 
विज्ञापन

शमी ने विराट कोहली के नेतृत्व में 2018-19 में भारत की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। शमी ने ऑस्ट्रेलिया में आठ मैचों में 31 विकेट लिए हैं, लेकिन आगामी सीरीज के लिए भारत द्वारा घोषित टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनकी शानदार वापसी के बाद शमी का ऑस्ट्रेलिया जाना तय माना जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमी की किट ऑस्ट्रेलिया पहुंची?
शमी से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि एनसीए से फिटनेस सर्टिफिकेट जल्द ही मिल जाएगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई से सूत्र ने कहा, 'शमी की किट पहले ही ऑस्ट्रेलिया भेजी जा चुकी है। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट का अभियान पूरा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।' मालूम हो कि 34 वर्षीय शमी ने पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। उनकी टखने की सर्जरी हुई थी जिस कारण शमी लंबे ब्रेक पर थे। 
विज्ञापन

भारतीय टीम में वापसी को बेताब शमी 
माना जा रहा था कि शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई घरेलू टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे, लेकिन इसके पहले ही उनके घुटने में सूजन आ गई थी जिससे शमी की वापसी में देरी हुई थी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नॉकआउट चरण बंगलुरू में होगा और माना जा रहा है कि एनसीए की मेडिकल टीम के प्रमुख डॉ. नितिन पटेल और स्ट्रेंग्थ तथा कंडीशनिंग ट्रेनर निशांत बोरडोलोई बंगाल का इस टूर्नामेंट में अभियान समाप्त होने से पहले शमी को देखेंगे। 

बंगाल के मुख्य कोच लक्ष्मी रत्न शुक्ला ने कहा, शमी हमारे लिए चंडीगण के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खेलेंगे और कल बंगलुरू में टीम से जुड़ेंगे। हालांकि, मुझे पूरी तरह यकीन नहीं है कि अगर हम क्वार्टर फाइनल या नॉकआउट चरण के आगे तक पहुंचने में सफल रहे तो हमें शमी की सेवाएं मिल सकेंगी। उम्मीद है कि वह फिट होंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिए उपलब्ध हो सकेंगे। 

शुक्ला ने भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री की बात का समर्थन किया जिन्हें लगता है कि शमी को जितनी जल्द हो सके ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहिए। शुक्ल ने कहा कि शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने का फैसला लेकर सही किया। उन्होंने कहा, शमी ने पहले ही छह किलोग्राम वजन घटा लिया है। उन्होंने 13 दिन के अंदर सात टी20 मुकाबले खेले। अगर शमी प्री क्वार्टर फाइनल में खेलते हैं तो वह 16 दिनों के अंदर आठ मैच खेल लेंगे। शमी खुद अधिक घरेलू क्रिकेट खेलना चाहते थे और उन्होंने एनसीए को बताया था कि उनका शरीर किस तरह रिएक्ट कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed