फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India should rest Hardik pandya and Bhuvneshwar kumar against new zealand

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में हार्दिक और भुवनेश्वर का बाहर बैठना जरूरी, इन खिलाड़ियों को मिले मौका

Fri, 29 Oct 2021 04:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 29 Oct 2021 04:53 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारत को हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार को बाहर बैठाना जरूरी है। इनकी जगह शार्दुल ठाकुर और राहुल चाहर को मौका दिया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
India should rest Hardik pandya and Bhuvneshwar kumar against new zealand
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भु्नेश्वर और हार्दिक भारतीय टीम से बाहर रह सकते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत का दूसरा मैच रविवार को न्यूजीलैंड के साथ है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए जीत जरूरी है। भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ हार चुका है और अब एक और हार भारतीय टीम को सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर सकती है। इसलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को हर हाल में जीतना जरूरी है। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या और भुवनेश्लर कुमार सहित कई खिलाड़ी फेल रहे थे। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को अपनी टीम में कुछ बदलाव करने होंगे। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ भारत सिर्फ पांच गेंदबाजों के साथ उतरा था। इस वजह से शमी और भुवनेश्वर के रन खाने पर भी विराट के पास गेंदबाजी का कोई अन्य विकल्प नहीं था। इस मैच में भारत को कम से कम छह गेंदबाजों के साथ उतरना होगा। ऐसे में किसी एक गेंदबाज का दिन खराब होने पर बाकी उसके ओवर दूसरे गेंदबाज से कराए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


हार्दिक की जगह शार्दुल को मिले मौका
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हार्दिक को बतौर फिनिशर भारतीय टीम में शामिल किया है, लेकिन हार्दिक पिछले एक महीने में न तो मुंबई के लिए और न ही भारत के लिए कोई मैच फिनिश कर पाए हैं। गेंद उनके बल्ले के बीचो बीच नहीं लग रही है और उनकी टाइमिंग भी ठीक नहीं है। साथ ही हार्दिक गेंदबाजी भी नहीं कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने नेट्स में प्रैक्टिस जरूरी शुरू कर दी है, लेकिन उन्हें अपनी पकड़ने में समय लगेगा। इस वजह से उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को मौका दिया जा सकता है, जो इस आईपीएल में अच्छी लय में थे और चेन्नई को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भुवनेश्वर की जगह राहुल या अश्विन को टीम में करें शामिल
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस साल अपनी लय में नहीं हैं। आईपीएल में भी उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है और चोट से वापसी के बाद उनकी रफ्तार भी काफी कम हुई है। इसी वजह से उनकी धीमी गेंदें भी उतनी प्रभावी नहीं रही हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने जमकर रन लुटाए थे। वहीं यूएई की पिचों में स्पिन गेंदबाज काफी सफल रहे हैं। ऐसे में भारत राहुल चाहर या अश्विन को भारतीय टीम में शामिल कर सकता है। हालांकि भारत के बाद में गेंदबाजी करने पर ओस इन गेंदबाजों को परेशान कर सकती है। इसलिए कप्तान कोहली को टॉस के समय इन बातों का ध्यान रखना होगा। 


राहुल चाहर हो सकते हैं ट्रंप कार्ड
इस वर्ल्डकप में लेग स्पिन गेंदबाजों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के मैच में भी दोनों टीमों के लेग स्पिनर काफी प्रभावी रहे थे। इस वजह से भारत को भी राहुल चाहर को अपनी टीम में जगह देनी चाहिए। दुबई की धीमी पिचों में चाहर तेज गति से गेंद को टर्न करा सकते हैं। आईपीएल में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी स्पिन के खिलाफ इतने सहज नहीं हैं और राहुल अपनी गुगली के जरिए कई विकेट निकाल सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed