फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Seamer Jasprit Bumrah reaches Bengaluru for Scans and further assessment ahead of Champions Trophy

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बंगलुरू पहुंचे जसप्रीत बुमराह, एनसीए में होगा स्कैन; फिटनेस पर नजरें

Mon, 03 Feb 2025 02:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Feb 2025 02:23 PM IST
सार

बुमराह अगले दो-तीन दिनों तक यहां रहेंगे और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के विशेषज्ञ मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। बुमराह का चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल होना स्कैन की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
India Seamer Jasprit Bumrah reaches Bengaluru for Scans and further assessment ahead of Champions Trophy
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रविवार को बंगलुरू पहुंचे हैं। बुमराह पिछले कुछ समय से चोट से परेशान चल रहे हैं और उनका भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम की निगरानी में स्कैन किया जाएगा। बुमराह का नाम 19 फरवरी से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा।  
विज्ञापन

दो-तीन तक एनसीए में रह सकते हैं बुमराह 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह अगले दो-तीन दिनों तक यहां रहेंगे और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के विशेषज्ञ मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। बुमराह का चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल होना स्कैन की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। बुमराह को पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें मैच के दौरान पीठ में जकड़न की समस्या थी, जिस कारण वह मैदान से बाहर चले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिटनेस पर निर्भर बुमराह का चैंपियंस ट्रॉफी खेलना 
पिछले महीने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम घोषित करते समय अगरकर ने बताया था कि बुमराह को पांच सप्ताह तक लोड लेने के लिए मना किया गया है और उन्हें इस तेज गेंदबाज के बारे में स्पष्टता फरवरी के शुरुआत में पता चलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होने में अब ज्यादा दिन का समय शेष नहीं है, ऐसे में चयनकर्ताओं को जल्द ही इस बारे में फैसला लेना होगा। बुमराह की जगह इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए हर्षित राणा को चुना गया है, अगर बुमराह फिट नहीं हो सके तो हर्षित के टीम में शामिल होने की चर्चा भी चल रही है। 
विज्ञापन

रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियां शुरू कर दी है। इस आईसीसी टूर्नामेंट से पहले उसे छह फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले नागपुर में तैयारी शिविर रखा गया है। सीरीज के बाद भारतीय टीम 15 फरवरी को दुबई रवाना होगी। भारत को अपने सभी मुकाबले दुबई में ही खेलने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed