फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India seamer Harshal Patel signing with Gujarat for the 2025-26 domestic season left Haryana team

Harshal Patel: हर्षल पटेल ने छोड़ा हरियाणा का साथ, आगामी घरेलू सत्र में इस टीम के लिए खेलते आएंगे नजर

Tue, 02 Sep 2025 10:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Sep 2025 10:44 PM IST
सार

हर्षल ने 2011-12 सीजन में हरियाणा के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया। उन्होंने 74 मैचों में 24.02 के औसत से 246 विकेट लिए जिसमें 12 बार एक पारी में पांच विकेट लेना शामिल है।

विज्ञापन
India seamer Harshal Patel signing with Gujarat for the 2025-26 domestic season left Haryana team
हर्षल पटेल - फोटो : IPL

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने 14 वर्षों बाद हरियाणा टीम से अपनी राहें अलग कर ली हैं और वह आगामी घरेलू सत्र गुजरात के लिए खेलेंगे। हर्षल ने तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और वह प्री सीजन अभ्यास के लिए उपलब्ध रहेंगे जिसमें इस महीने सौराष्ट्र और बड़ौदा के साथ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज शामिल है। हर्षल 2008-09 में गुजरात के लिए लिस्ट ए डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन वह 2010 में हरियाणा टीम से जुड़े थे। 
विज्ञापन

हरियाणा के लिए प्रथम श्रेणी में किया था डेब्यू 
हर्षल ने 2011-12 सीजन में हरियाणा के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया। उन्होंने 74 मैचों में 24.02 के औसत से 246 विकेट लिए जिसमें 12 बार एक पारी में पांच विकेट लेना शामिल है। पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा को सफेद गेंद के प्रारूपों में एक मजबूत टीम बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, और वह उस टीम का हिस्सा थे जिसने 2023-24 में अपना पहला विजय हजारे ट्रॉफी खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से कहा, 2010-11 से लेकर अंडर-19 के दिनों तक, मेरा लगभग पूरा पेशेवर करियर हरियाणा के साथ रहा है। मैं उनका बहुत आभारी हूं। अगर 18 साल की उम्र में हरियाणा आना मेरे लिए कारगर नहीं होता, तो शायद मैं अमेरिका चला जाता और भारत में क्रिकेट नहीं खेल पाता। लंबे समय तक परिवार से दूर रहना मेरे लिए मुश्किल होता जा रहा था। इसलिए मैं वापस आना चाहता था और देखना चाहता था कि क्या मैं अपना करियर यहीं खत्म कर सकता हूं। खुशी है कि मुझे ऐसा करने का मौका मिला।
विज्ञापन

हर्षल पिछले दो सीजन से नियमित रूप से प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने इस दौरान सिर्फ सात लाल गेंद के मैच खेले हैं। लेकिन आगे की बात करें तो, वह अपने शरीर की स्थिति से खउश हैं और अगर उन्हें चुना जाता है तो फिर से कड़ी मेहनत करने के लिए उत्सुक हैं। हर्षल आईपीएल में नियमित रूप से खेलते हैं और उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ एक शानदार सीजन बिताया है। हर्षल ने 13 मैचों में 9.80 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed