फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india's spinner has become trouble for australia

स्पिन फिर बनेगी कंगारुओं की फांस

Fri, 01 Mar 2013 12:38 AM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
नई दिल्ली/खेल डेस्क Updated Fri, 01 Mar 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
india's spinner has become trouble for australia

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली शानदार जीत के बाद मेजबान भारत दूसरे टेस्ट मैच में भी स्पिन की फिरकी में माइकल क्लार्क एंड कंपनी को फांसने की कोशिश करेगा।

विज्ञापन


चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट दो मार्च से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम का रिकॉर्ड और पिच दोनों ही भारत के पक्ष में रहे है। यहां खेले गए दो टेस्ट मैचों में से भारत ने एक जीता है जबकि एक ड्रा रहा है। दोनों ही टेस्ट भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले हैं।
विज्ञापन


भारत ने आखिरी बार यहां 23 अगस्त 2012 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट खेला था। उस टेस्ट मैच में भारत ने पारी और 115 रन से विशाल जीत हासिल की थी। उस मैच के हीरो ऑफ स्पिनर आर अश्विन रहे थे जिन्होंने दोनों पारियों में छह-छह विकेट चटकाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में भी अश्विन की फिरकी ने खूब कहर बरपाया था और 12 विकेट झटके थे। अश्विन के यह आंकड़े ऑस्ट्रेलियाई टीम की नींद उड़ाने के लिए काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम इस टेस्ट में हरभजन सिंह के रूप में एक बदलाव जरूर कर सकती है। हरभजन के लिए अपने कैरियर का सौवां टेस्ट काफी अच्छा नहीं रहा और उन्हें सिर्फ तीन ही विकेट मिले थे। हरभजन के स्थान पर लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। 2012 में ओझा ने छह टेस्ट में 25.96 की औसत से 33 विकेट चटकाए थे और अश्विन के साथ उनकी जोड़ी काफी प्रभावी रही है।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम की सबसे बड़ी समस्या है कि उसके पास कोई कद्दावर स्पिनर नहीं है। उनके सर्वश्रेष्ठ स्पिनर नाथन लियोन ने पहले टेस्ट में कुछ विकेट जरूर चटकाए, लेकिन वह बहुत मंहगे साबित हुए। लेकिन लियोन उनके सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है और यह तय है कि दूसरे टेस्ट में उनके साथ जेवियर डोहर्टी को मौका जरूर मिलेगा।


ऐसे में पेसर पीटर सिडल और मिचेल स्टार्क में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ेगा। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भी भारतीय स्पिनरों का तोड़ निकालना होगा। तीसरे नंबर के बल्लेबाज फिल ह्यूज का खराब फार्म ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता की बात है। अब देखना है कि इस अहम टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज और गेंदबाज किस रणनीति से भारतीयों का मुकाबला करते हैं।

नंबर गेम
:- भारत ने 02 मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जिसमें एक जीता, एक ड्रॉ रहा।
:- आर अश्विन ने यहां सर्वाधिक 12 विकेट एक टेस्ट मैच में लिए हैं।
:- प्रज्ञान ओझा ने 2012 में 33 विकेट छह टेस्ट मैच में चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed