फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India's Smriti Mandhana moved up to fourth place in the list of batters in ICC Women`s T20 rankings

Women`s Ranking: मंधाना को आईसीसी की टी20 रैंकिंग में हुआ फायदा, इस स्थान पर पहुंची; रेणुका पांचवें नंबर पर

Tue, 30 Jul 2024 04:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Jul 2024 04:35 PM IST
सार

सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में 60 रन बनाए थे। 

विज्ञापन
India's Smriti Mandhana moved up to fourth place in the list of batters in ICC Women`s T20 rankings
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI women

विस्तार

भारतीय महिला टीम को भले ही हाल ही में एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को आईसीसी की जारी ताजा टी20 रैंकिंग में फायदा हुआ है। सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में 60 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


मंधाना आईसीसी टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में एक पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और ताहिला मैक्ग्रा शीर्ष दो स्थान पर बनी हुई हैं। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज हैं। 
विज्ञापन


रेणुका को भी हुआ फायदा
तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर गेंदबाजों में पांचवें स्थान पर है। उन्हें एक पायदान का फायदा मिला और उनके 743 रेटिंग अंक हैं। रेणुका ने एशिया कप टूर्नामेंट में सात विकेट लिए थे। इंग्लैंड की सोफी एस्सेलेटोन शीर्ष पर हैं, जबकि भारत की दीप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed