फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India’s pace spearhead Jasprit Bumrah is doubtful for team's opening T20 World Cup match against USA

IND vs USA: क्यों अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से बाहर रह सकते हैं बुमराह? मैच से पहले भारत के लिए आई चिंता की खबर

Sat, 07 Feb 2026 03:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Feb 2026 03:51 PM IST
सार

भारत और अमेरिका के बीच शनिवार को टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले ही टीम के लिए चिंता की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह इस मैच से बाहर रह सकते हैं।

विज्ञापन
India’s pace spearhead Jasprit Bumrah is doubtful for team's opening T20 World Cup match against USA
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI

विस्तार

गत चैंपियन भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ शनिवार को टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच से पहले ही भारत के लिए चिंता की खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले मैच से बाहर रह सकते हैं। दरअसल, बताया जा रहा है कि बुमराह की तबीयत कुछ ठीक नहीं है और उन्होंने शुक्रवार की शाम ट्रेनिंग सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया था। 
विज्ञापन
Trending Videos

बुमराह को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहता टीम प्रबंधन
भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ काफी मजबूत है और माना जा रहा है कि यह मैच एकतरफा होगा। ऐसे में भारतीय टीम प्रबंधन बुमराह को लेकर कोई जोखिम लेना नहीं चाहता है। बुमराह ने शुक्रवार को नेट अभ्यास नहीं किया जिससे अटकलें लगाई जा रही है कि उन्हें एहतियात के तौर पर आराम दिया जा सकता है। उन्हें हल्का बुखार हो गया है। वह समय पर ठीक नहीं हो पाते हैं तो मोहम्मद सिराज उनकी जगह लेंगे। सिराज को चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक कर सकते हैं गेंदबाजी की शुरुआत
बुमराह अगर इस मैच में नहीं खेले तो उनकी अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या नई गेंद से शुरुआत कर सकते हैं, जबकि सिराज दूसरे छोर से जिम्मा संभाल सकते हैं। भारत का ग्रुप चरण में अगला मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया से होगा, जबकि 15 फरवरी को उसे पाकिस्तान और 18 फरवरी को नीदरलैंड से खेलना है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है चूंकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ खेलने से इनकार किया है।
विज्ञापन

भारत का टी20 विश्व कप में कार्यक्रम व्यस्त है और जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा भारत को कठिन प्रतिद्वंद्वियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए अपेक्षाकृत कम अनुभवी टीम के खिलाफ बुमराह को आराम देना सबसे समझदारी भरा विकल्प प्रतीत होता है। टीम प्रबंधन का मानना है कि टूर्नामेंट के अंतिम चरण के लिए बुमराह को फिट रखना सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed