फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India's Champions Trophy squad announcement to be made on Saturday by Captain Rohit Sharma and Ajit Agarkar

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शनिवार को होगा भारतीय टीम का एलान, रोहित और अगरकर रहेंगे मौजूद

Fri, 17 Jan 2025 05:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 17 Jan 2025 05:57 PM IST
सार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर की मौजूदगी में भारतीय टीम की घोषणा की जाएगी। 19 फरवरी से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित होगी जिसमें भारत अपने मुकाबले दुबई में खेलेगा।

विज्ञापन
India's Champions Trophy squad announcement to be made on Saturday by Captain Rohit Sharma and Ajit Agarkar
रोहित और अगरकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान शनिवार यानी 18 जनवरी को मुंबई में होगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर की मौजूदगी में भारतीय टीम की घोषणा की जाएगी। 19 फरवरी से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित होगी जिसमें भारत अपने मुकाबले दुबई में खेलेगा। मालूम हो कि भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इन्कार कर दिया था जिसके बाद आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल का फॉर्मूला अपनाया था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए घोषित होगी टीम
चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम घोषित की जाएगी। रोहित और अगरकर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और टीम की घोषणा करेंगे। टीम की घोषणा के बाद शनिवार दोपहर 12.30 बजे रोहित और अगरकर प्रेस को संबोधित करेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने बयान में जानकारी दी।

बीसीसीआई के बयान के अनुसार, पुरुष चयन समिति इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मुंबई में कल भारतीय टीम का एलान करेगी। टीम चयन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। 
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में शामिल
चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप चरण में 12 मुकाबले होंगे जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं और दोनों के बीच मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इसके बाद उसका पाकिस्तान से सामना होगा और फिर दो मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। चैंपिंयस ट्रॉफी का फाइनल आठ मार्च को खेला जाएगा।

बुमराह-कुलदीप पर रहेंगी नजरें
इस टूर्नामेंट के लिए छह टीमों ने अपने खिलाड़ियों का एलान कर दिया है, जबकि भारत और पाकिस्तान ने अबतक टीम की घोषणा नहीं की है। बताया जा रहा है कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की फिटनेस चिंताओं के कारण टीम घोषित होने में देरी हुई है। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट मैच के दौरान पीठ में दिक्कत हुई थी जिसके बाद उनका स्कैन किया गया था। बीसीसीआई ने उस वक्त यह नहीं बताया था कि बुमराह की चोट कितनी गंभीर है, लेकिन वह दोबारा गेंदबाजी के लिए नहीं उतरे थे। इतना ही नहीं बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी आराम दिया गया था।

यह देखना दिलचस्प होगा कि अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनती है या नहीं। दूसरी ओर, घुटने की चोट के कारण कुलदीप को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुना गया था। बाएं हाथ का यह कलाई का स्पिनर अब चोट से उबर गया है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले उन्होंने अभ्यास करते वीडियो भी जारी किया था। 

करुण नायर को मिलेगी जगह?
विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार लय में दिखे करुण नायर के लिए जगह बनेगी या नहीं यह भी चर्चा का विषय होगा। करुण ने सात पारियों में 752 रन बनाए हैं जिसमें पांच शतक शामिल हैं। विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबले शनिवार को ही होना है। बीसीसीआई ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed