{"_id":"5d6200448ebc3e939f405383","slug":"india-red-strike-early-after-ankit-kalsi-ultra-slow-ton","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलीप ट्रॉफी: शतक से चूके नायर, इंडिया ब्लू की खराब शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिलीप ट्रॉफी: शतक से चूके नायर, इंडिया ब्लू की खराब शुरुआत
Sun, 25 Aug 2019 08:58 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 25 Aug 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
करुण नायर
- फोटो : social Media
इंडिया रेड ने दलीप ट्रॉफी के चार दिवसीय मुकाबले में इंडिया ब्लू के खिलाफ दूसरे दिन की शुरुआत दो विकेट पर 163 की। जब कलसी 48 और नायर 92 रन पर थे। अंकित कलसी (106) की शतकीय पारी और करुण नायर (99) के बीच तीसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी के बूते इंडिया रेड दिलीप ट्रॉफी चार दिवसीय मुकाबले में इंडिया ब्लू के खिलाफ शनिवार को दूसरे दिन 124 ओवर में 285 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
नायर हालांकि दूसरे दिन अपनी पारी में सात रन ही जोड़ सके और सौरभ कुमार की गेंद पर स्टंप हो गए। उन्होंने 216 गेंद की पारी में चार चौके लगाए। कलसी को इसके बाद विकेटकीपर इशान किशन का साथ मिला जिन्होंने 77 गेंद में 50 रन बनाए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी को मध्यम गति के गेंदबाज दिवेश गुरुदेव पठानिया ने किशन को आउट कर तोड़ा।
विज्ञापन
इस साझेदारी के टूटने के बाद पठानिया और जलज सक्सेना ने निचले क्रम को सस्ते में समेट दिया। पठानिया ने 55 रन देकर चार जबकि सक्सेना ने 57 रन देकर तीन विकेट लिए। इंडिया ब्लू को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली। दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ब्लू ने तीन विकेट पर 74 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
जयदेव उनादकट (18 रन पर दो विकट) ने सलामी बल्लेबाज स्नेल पटेल (शून्य) और तीसरे क्रम पर उतरे कप्तान शुभमन गिल (9) को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। शानदार फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (37) लय में दिखे, लेकिन आवेश खान की गेंद पर नायर को कैच थमा बैठे। स्टंप्स के समय अंकित बावने (नाबाद 15) और अनमोलप्रीत सिंह (नाबाद 6) क्रीज पर मौजूद थे।