फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India, Pakistan Shouldn't be Grouped Together in International Events: BCCI to ICC

BCCI की ICC से गुजारिश, भारत और पाक को एक ग्रुप में न रखा जाए

Sat, 01 Oct 2016 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Oct 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
India, Pakistan Shouldn't be Grouped Together in International Events: BCCI to ICC
- फोटो : pti
दुनिया में भारत और पाकिस्तान के बीच कहीं पर भी क्रिकेट का मुकाबला हो तो वह अपने आप में हाई-वोल्टेज मुकाबला हो जाता है और इस मैच के आयोजक बेहद उत्साहित हो जाते हैं कि इससे उनकी कमाई बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


लेकिन उड़ी हमले और अभी सीमा पर जारी तनाव के बीच दोनों देशों के बीच अभी जिस तरह से संबंध हो गए हैं, उसे देखकर अब नहीं लगता कि इन चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच जल्द कोई मुकाबला हो पाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में आई तल्खी के चलते बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से किसी भी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में दोनों टीमों को एक ग्रुप में नहीं रखने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने फैसला किया है कि वह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भी पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच नहीं खेलेगा। अगले साल इंग्लैंड में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान की टीमों को एक ग्रुप में रखा गया है। अगर आईसीसी इस अनुरोध को मानती है तो दोनों को अलग-अलग ग्रुप में रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

BCCI ने देश की भावना का ख्याल रखते हुए उठाया कदम

India, Pakistan Shouldn't be Grouped Together in International Events: BCCI to ICC
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की एसजीएम से इतर बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा, "भारत सरकार ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने की नीति अपनाई है। इसी के चलते और देशवासियों की भावना का ख्याल रखते हुए हम आईसीसी से आग्रह करते हैं कि वह दोनों पड़ोसी देशों की क्रिकेट टीमों को किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एक ग्रुप में न रखे।"

उन्होंने कहा कि यदि दोनों टीमें टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच जाती हैं तो ऐसी स्थिति में मुकाबला हो सकता है। ज्यादा से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए आईसीसी अक्सर भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई वर्षों से द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज का आयोजन नहीं हुआ है लेकिन उड़ी हमले के बाद से स्थिति और खराब हो गई है। अगला बहुदेशीय क्रिकेट टूर्नामेंट इंग्लैंड में 7 महीने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में होना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed