{"_id":"59757580-4558-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"india-pakistan-semifinal-was-fix","type":"story","status":"publish","title_hn":"'फिक्स था भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप सेमीफाइनल'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'फिक्स था भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप सेमीफाइनल'
लंदन/एजेंसी
Updated Fri, 14 Dec 2012 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के एक क्रिकेट लेखक ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच गत वर्ष मोहाली में खेला गया वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच फिक्स था और इस बात की जानकारी उसे एक सट्टेबाज से मिली थी। इंग्लैंड के लेखक और क्रिकेट सट्टेबाजी की गुप्त सूचना देने वाले एड हाकिंस ने अपनी किताब ‘बुकी गेम्बलर फिक्सर स्पाई : ए जर्नी टू द हार्ट आफ क्रिकेट्स अंडरवर्ल्ड’ में यह सनसनीखेज खुलासा किया है।
विज्ञापन
हाकिंस ने कहा, ‘मैंने यह मैच अपने एक दोस्त के साथ मिलकर देखा और मुझे बड़ी हैरानी हुई कि जो कुछ बताया गया था वही परिणाम निकला। भारत ने यह मैच जीता था।’ इंग्लिश लेखक ने कहा कि अपनी पड़ताल के दौरान उन्हें 45 पूर्व और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू क्रिकेटरों के नाम मिले जो कथित रूप से भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त बताए जाते हैं।
विज्ञापन
किताब में इनमें से किसी का नाम नहीं दिया गया है। इंग्लिश लेखक ने साथ ही यह भी कहा कि भारत में प्रसारित किए जा रहे इंग्लिश काउंटी वन-डे मैचों पर अब सटोरियों और फिक्सरों की नजर लगी हुई है। उन्होंने भारत में अवैध सट्टेबाजी अंडरवर्ल्ड की पड़ताल कर अपनी किताब में कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन