फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India pacer Mohammed Siraj says he was very excited to bowl on green-top wicket against West Indies

IND vs WI: ग्रीन पिच पर गेंदबाजी करने का सिराज ने लिया आनंद, चार विकेट लेकर विंडीज के बल्लेबाजों पर भारी पड़े

Thu, 02 Oct 2025 07:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 02 Oct 2025 07:48 PM IST
सार

कप्तान शुभमन गिल का कहना था कि वह घरेलू मैदान पर रैंक टर्नर के बजाए तटस्थ पिच पर खेलना पसंद करेंगे। सिराज ने इस पिच पर गेंदबाजी विभाग की अगुआई की।

विज्ञापन
India pacer Mohammed Siraj says he was very excited to bowl on green-top wicket against West Indies
मोहम्मद सिराज - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पहली पारी में चार विकेट लिए जिससे वेस्टइंडीज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका। सिराज ने पहले दिन के खेल की समाप्ति के बाद कहा कि अहमदाबाद की ग्रीन पिच पर लंबे समय बाद गेंदबाजी करने का उन्होंने आनंद लिया। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज पहली पारी में 162 पर सिमटी
मोहम्मद सिराज की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में विशाल स्कोर बनाने से रोका। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 162 रन बनाए। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 121 रन बनाए हैं और वह फिलहाल विंडीज से 41 रन पीछे है। स्टंप्स के समय केएल राहुल 53 रन और शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन पिच पर गेंदबाजी करने से उत्सुक थे सिराज
कप्तान शुभमन गिल का कहना था कि वह घरेलू मैदान पर रैंक टर्नर के बजाए तटस्थ पिच पर खेलना पसंद करेंगे। सिराज ने इस पिच पर गेंदबाजी विभाग की अगुआई की। सिराज ने कहा, मैं इस ग्रीन पिच पर गेंदबाजी करने के लिए बहुत उत्साहित था, ऐसा विकेट जो हमें भारत में टेस्ट क्रिकेट में अक्सर नहीं मिलता। पिछली बार हमें ऐसा विकेट बंगलूरू में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिला था, इसलिए मैं इस पर गेंदबाजी करने के लिए बहुत उत्साहित था।
विज्ञापन

सिराज ने कहा कि जिस गेंद पर उन्होंने रोस्टन चेज को आउट किया, उससे वह आश्चर्यचकित हो गए थे। उन्होंने कहा, वॉबल सीम के साथ गेंद या तो अंदर आती है या कट जाती है। लेकिन वो गेंद सीधी गई, जबकि मैंने उसे वॉबल सीम के साथ फेंका था। मैं इसे वैसे ही अंजाम दे पाया जैसा मैंने सोचा था। दो गेंद पहले, उनकी गेंद पैड पर लगी थी। मैंने स्टंप की लाइन में गेंदबाजी करने के बारे में सोचा और मैं वैसा ही कर पाया जैसा मैंने सोचा था।

सिराज ने ब्रेक का लिया आनंद
इंग्लैंड सीरीज के बारे में बोलते हुए सिराज ने कहा, इंग्लैंड में एक बेहद प्रतिस्पर्धी सीरीज थी और निश्चित रूप से मुझे इससे काफी आत्मविश्वास मिला। एक मजबूत टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने से एक अलग तरह का आत्मविश्वास मिलता है और आज मैंने इसे महसूस भी किया। मैंने तीन सप्ताह का ब्रेक लिया फिर ट्रेनिंग और बॉलिंग शुरू की और इंडिया ए के लिए मैच खेला। जब आप लंबे अंतराल के बाद खेलते हैं तो आप अपनी लय भी सीखते हैं। लखनऊ में बहुत गर्मी थी, लेकिन सीरीज से पहले मेरी तैयारी अच्छी थी। मैंने इंग्लैंड दौरे से मिली लय को बरकरार रखा, लेकिन कई वर्षों बाद मिले इस ब्रेक का मैंने भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed