{"_id":"66496fa0-412a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"india-need-tendulkar-for-the-next-six-eight-months-says-waqar","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया को है सचिन की जरूरतः वकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया को है सचिन की जरूरतः वकार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 08 Dec 2012 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनुस ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ चल रही घरेलू सीरीज में भारतीय टीम की जो स्थिति है उसे देखते हुए तो मास्टर ब्लास्टर और टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की सबसे अधिक जरूरत है। उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया की स्थिति को देखते हुए लगता है कि सचिन की टीम में इस समय काफी जरूरत है।'
विज्ञापन
इस बीच पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम ने भी टीम में सचिन की जरूरत पर जोर दिया। वसीम ने कहा कि सचिन एक महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने क्रिकेट को अपने 23 वर्ष दिए हैं और उम्मीद है कि वह अभी छह से आठ महीने या एक वर्ष और अच्छे से खेल सकते हैं।
विज्ञापन
वसीम ने एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा, 'मैंने सुना है कि कुछ लोगों का कहना है कि सचिन की नजर 200 टेस्ट मैच खेलने पर लगी हुई है। लेकिन सच तो यह है कि वह पहले ही कई सारे रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं और अब उनके 200 या 250 टेस्ट खेलने से कोई र्फ्क नहीं पड़ने वाला है।'
विज्ञापन
वसीम ने कहा कि सचिन आगे कितना और खेलना चाहते हैं यह उनपर निर्भर करता है। लेकिन उनपर उम्र का कोई फर्क दिखाई नहीं देता है। मेरा मानना तो है कि सचिन की आलोचना करने से उनके प्रदर्शन में और सुधार हुआ है।