फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India name womens squad for ODI series against England, mithali will lead the team

इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, मिताली को कमान

Sat, 09 Feb 2019 11:09 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 09 Feb 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
India name womens squad for ODI series against England, mithali will lead the team
मिताली राज

भारत ने मुंबई में 22 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शनिवार को कप्तान मिताली राज की अगुवाई वाली उस 15 सदस्यीय टीम को बरकरार रखा जो न्यूजीलैंड सीरीज में खेली थी। 

विज्ञापन


बीसीसीआई ने बयान में कहा, 'अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की पेटीएम वन-डे सीरीज के लिए भारतीय टीम चुनी है। तीन वनडे मौजूदा आईसीसी महिला चैम्पियनशिप का हिस्सा हैं और ये मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले जाएंगे।' 
विज्ञापन


भारत ने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से जीती थी। भारतीय बोर्ड ने अध्यक्ष एकादश टीम की भी घोषणा की जो सीरीज शुरू होने से पहले 18 फरवरी को अभ्यास मैच खेलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन-डे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम इस प्रकार है: 

मिताली राज (कप्तान), झूलन गोस्वामी, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोद्रिगेज, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), आर कल्पना (विकेटकीपर), मोना मेशराम, एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, शिखा पांडे, मानसी जोशी और पूनम राउत। 


बोर्ड अध्यक्ष एकादश : 
स्मृति मंधाना (कप्तान), वेदा कृष्णमूर्ति, देविका वैद्य, एस मेघना, भारती फूलमाली, कोमल जनजाद, आर कल्पना, प्रिया पूनिया, हरलीन देयोल, रीमालक्ष्मी एक्का, मनाली दक्षिनी, मीनू मनी, तनूजा कंवर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed