फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India missed number one spot in ICC Rankings after Australia beats Pakistan in Lahore test

ICC Test Ranking's: पाकिस्तान की हार से भारत का सपना टूटा, टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान नहीं हासिल कर पाएगी टीम इंडिया

Fri, 25 Mar 2022 10:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 10:42 PM IST
सार

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मैच ड्रॉ होने पर भी भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर आ सकती थी। वहीं सीरीज में पाकिस्तान के एक मैच जीतने पर भी भारत का टेस्ट में नंबर एक बनना तय था।

विज्ञापन
India missed number one spot in ICC Rankings after Australia beats Pakistan in Lahore test
टेस्ट सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लाहौर टेस्ट में पाकिस्तान की हार के साथ ही भारत के टेस्ट रैकिंग में पहले पायदान पर पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई हैं। अब लंबे समय तक भारत के लिए आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला पायदान हासिल करना मुश्किल होगा। भारत को अगला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है और यह मैच जुलाई के महीने में होगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम लंबे समय तक टेस्ट में पहले नंबर पर बनी रहेगी।
विज्ञापन


पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैच ड्रॉ हुए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा टेस्ट 115 रन से जीतकर सीरीज भी 1-0 के अंतर से अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


सीरीज ड्रॉ होने पर पहले नंबर पर आ सकता था भारत
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मैच ड्रॉ होने पर भी भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर आ सकती थी। वहीं सीरीज में पाकिस्तान के एक मैच जीतने पर भी भारत का टेस्ट में नंबर एक बनना तय था। हालांकि, पाकिस्तान की टीम सीरीज में कोई मैच नहीं जीत सकी और आखिरी मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। अब ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पायदान पर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान छठें नंबर पर
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले स्थान पर बरकरार है। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के पास 119 अंक हैं, जबकि भारत के पास 118 अंक हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम 93 अंक के साथ छठें पायदान पर मौजूद है। न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है। उसके पास 115 अंक हैं। वहीं इंग्लैंड की टीम चौथे और दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर है। 


अब भारत का नंबर एक टीम बनना मुश्किल
जुलाई के महीने में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ उसके घरेलू मैदान में एक टेस्ट खेलना है। इस मैच में भारत की जीत मुश्किल होगी। क्योंकि, इंग्लैंड को घेरलू हालातों का फायदा मिलेगा और जो रूट की नई नवेली टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार लय में दिख रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ उसके घर में टेस्ट सीरीज खेलनी है। दो मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए श्रीलंका को हराना थोड़ा आसान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed