फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Legends beats South Africa Legends in Road Safety World Series Stuart Binny fifty sachin yuvraj failed

Road Safety World Series: इंडिया लीजेंड्स पहले मैच में जीती, बिन्नी का धमाका, सचिन-युवराज का नहीं चला बल्ला

Sat, 10 Sep 2022 11:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: रोहित राज Updated Sat, 10 Sep 2022 11:35 PM IST
सार

महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उसने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
India Legends beats South Africa Legends in Road Safety World Series Stuart Binny fifty sachin yuvraj failed
यूसुफ पठान और स्टुअर्ट बिन्नी - फोटो : Road Safety World Series/Twitter

विस्तार

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार (10 सितंबर) को हुई। कानपुर के ग्रीन पार्क में इंडिया लीजेंड्स की टीम ने दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को 61 रन से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


इंडिया लीजेंड्स के लिए ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी (नाबाद 82), यूसफु पठान (35*) और सुरेश रैना (33) ने धमाकेदार पारियां खेलीं। कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 15 गेंदों पर 16 रन बनाए। उन्हें मखाया नतिनी की गेंद पर जोहान बोथा ने कैच आउट किया। नमन ओझा (21) के साथ उन्होंने 38 गेंदों पर 46 रन जोड़े। सुरेश रैना ने 22 गेंदों पर 33 रन बनाए जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था।
विज्ञापन

India Legends beats South Africa Legends in Road Safety World Series Stuart Binny fifty sachin yuvraj failed
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
बिन्नी-पठान ने की 88 रन की साझेदारी
दिग्गज ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह का बल्ला नहीं चला। वह छह रन ही बना सके। बिन्नी और यूसुफ पठान ने पांचवें विकेट के लिए 88 रन की नाबाद साझेदारी की। बिन्नी ने 42 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्के लगाए। पठान ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 15 गेंद की पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए।

India Legends beats South Africa Legends in Road Safety World Series Stuart Binny fifty sachin yuvraj failed
सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल शर्मा ने लिए तीन विकेट
दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स की पारी की बात करें तो उसके लिए कप्तान जॉन्टी रोड्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 38 रन बनाए। मोर्ने वान विक ने 26 और एंड्रयू पूटिक ने 23 रन की पारी खेली। इंडिया लीजेंड्स की ओर से स्पिनर राहुल शर्मा ने तीन, मुनाफ पटेल और प्रज्ञान ओझा ने दो-दो, युवराज सिंह और इरफान पठान ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

India Legends beats South Africa Legends in Road Safety World Series Stuart Binny fifty sachin yuvraj failed
राहुल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टूर्नामेंट खेल रहीं आठ टीमें
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इंडिया लीजेंड्स के अलावा दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स, बांग्लादेश लीजेंड्स, वेस्टइंडीज लीजेंड्स, ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स, श्रीलंका लीजेंड्स, इंग्लैंड लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स के खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे।  एक अक्तूबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed