फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Legends beats South Africa Legends by 56 runs in Road Safety World Series

सचिन-युवराज की आतिशी पारी, इंडिया लीजेंड्स ने दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को दी करारी शिकस्त

Sat, 13 Mar 2021 10:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 13 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
India Legends beats South Africa Legends by 56 runs in Road Safety World Series
युवराज सिंह , मनप्रीत गोनी - फोटो : social media

सचिन तेंदुलकर (60 रन, 37 गेंद, नौ चौके और एक छक्के) और युवराज सिंह (52*) की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंडिया लीजेंड्स ने दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को 56 रनों से हरा दिया। शनिवार को रायपुर में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के 13वें मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स की टीम सात विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इंडिया की तरफ से यूसुफ पठान ने 34 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन


युवराज ने लगाए लगातार चार छक्के
मैच में शानदार पारी व चार गेंदों में चार छक्के लगाने वाले युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने छक्के के साथ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने छह छक्के और दो चौके लगाए। वह 22 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। सचिन और युवराज के अलावा बद्रीनाथ ने 42, युसूफ पठान ने 23 और गोनी ने टीम के लिए 16 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


अंकतालिका में पहले स्थान पर इंडिया लीजेंड्स
इस जीत के साथ इंडिया लीजेंड्स की टीम अंकतालिका में 20 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। उसने छह मुकाबले खेले हैं, जिसमें पांच मैचों में जीत मिली जबकि एक मैच में हार झेलनी पड़ी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स की टीम अंकतालिका में 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed