{"_id":"cda934b2-ae69-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"india-is-very-lucky-to-have-dhoni-moody","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बहुत कठिन है धोनी के खिलाफ खेलना'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'बहुत कठिन है धोनी के खिलाफ खेलना'
चेन्नई/एजेंसी
Updated Fri, 26 Apr 2013 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर और सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने कहा कि टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी ही भारतीय क्रिकेट को खास बनाती है।
विज्ञापन
अपनी आईपीएल टीम की हार के बावजूद मूडी ने कहा कि उनके गेंदबाजों की इसमें कोई गलती नहीं है क्योंकि जब आप धोनी जैसे किसी खिलाड़ी को गेंद कर रहे हों तो ऐसा होना ही था। धोनी के खिलाफ खेलना हमेशा ही बहुत कठिन होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "धोनी बेहद खास हैं और यही अहम है। खेल के हर प्रारूप में वह अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ते हैं। मेरा मानना है कि भारतीय क्रिकेट और चेन्नई दोनों ही बहुत भाग्यशाली है कि उनके पास इतना खास खिलाड़ी है।"
विज्ञापन