{"_id":"6299cf40f911e43be41b57e9","slug":"india-have-not-won-any-t20-home-series-against-south-africa-will-rahul-team-change-history","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: अपने घर में अब तक दक्षिण अफ्रीका से टी20 सीरीज नहीं जीता है भारत, क्या इस सीरीज में बदलेगा इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: अपने घर में अब तक दक्षिण अफ्रीका से टी20 सीरीज नहीं जीता है भारत, क्या इस सीरीज में बदलेगा इतिहास
Sat, 04 Jun 2022 12:21 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:21 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम अपने घर में कोई टी20 सीरीज नहीं जीत पाई है। केएल राहुल के ऊपर इस बार इतिहास बदलने की जिम्मेदारी रहेगी, लेकिन वो अपनी कप्तानी में भारत को कोई मैच नहीं जिता पाए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत नौ जून से हो रही है। यह पहला मौका होगा, जब दोनों टीमें भारत में पांच टी20 मैच की सीरीज खेलेंगी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने भारत में दो टी20 सीरीज खेली हैं और दोनों में जीत हासिल की है। इस बार केएल राहुल भारत को जीत दिलाकर इतिहास बदलने की कोशिश करेंगे। राहुल ने अब तक चार मैचों में भारत की कप्तानी की है और सभी में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनके सामने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहली जीत दिलाने की चुनौती भी होगी।
टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। रोहित की अगुवाई में भारत लगातार 12 टी20 मैच जीत चुका है, जो कि विश्व रिकॉर्ड है। अगर टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच जीत जाती है तो लगातार 13 अंतरराष्ट्रीय टी20 जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
भारतीय टीम का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहद खराब है। भारतीय जमीन पर दोनों टीमों के बीच कुल दो सीरीज हुई हैं। दोनों सीरीज तीन मैचों की थी और दोनों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। पहली सीरीज भारत 2-0 के अंतर से हारा था, जबकि दूसरी सीरीज 2-1 के अंतर से गंवाई थी। द्विपक्षीय सीरीज में दोनों टीमों ने भारत में कुल छह मैच खेले हैं। इनमें से चार मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं, जबकि एक भारत के नाम रहा है और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: नौ जून, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दूसरा टी20: 12 जून, बाराबती स्टेडियम, कटक
तीसरा टी20: 14 जून, वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
चौथा टी20: 17 जून, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट
पांचवां टी20: 19 जून, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
भारतीय टीम
केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान एवं विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
दक्षिण अफ्रीकी टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रेजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्त्जे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रसी वन डर डुसेन और मार्को येनसन।