फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india has a chance to win test series against australia after Steve Smith and David Warner ban

कोहली को कामयाब कप्तान बना सकता है स्मिथ-वॉर्नर पर लगा बैन, 71 साल बाद इतिहास रचने का मौका

Thu, 29 Mar 2018 09:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
india has a chance to win test series against australia after Steve Smith and David Warner ban
विरा

बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का बैन लग गया है। बॉल टेंपरिंग का यह विवाद सामने आने के बाद एक तरफ जहां क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं इस बैन से टीम इंडिया की झोली में एक सुनहरा मौका आ गिरा है।

विज्ञापन


दरअसल इस साल के अंत में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। स्मिथ-वॉर्नर पर बैन लगने के बाद अब ये दोनों खिलाड़ी क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में हिस्सा लेने के लिए प्रतिबंधित हैं। वहीं इन दोनों खिलाड़ियों के हिस्सा न लेने की वजह से कंगारू टीम बेहद कमजोर पड़ जाएगी, जिसका फायदा टीम इंडिया जरूर उठाना चाहेगी।

विज्ञापन

india has a chance to win test series against australia after Steve Smith and David Warner ban
स्मिथ और वॉर्नर - फोटो : file

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में 71 साल से कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में उसके पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में चार मैचों की टेस्टी सीरीज गंवाने के बाद ही एमएस धोनी को कप्तान के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद विराट कोहली को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया। अब विराट कोहली के पास ऑस्ट्रेलिया को उसी के देश में हराकर इतिहास रचने का एक सुनहरा मौका है।

टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलियाई दौरे (टेस्ट सीरीज)

ऑस्ट्रेलिया 4-0 से जीता (5 मैच) (1947-48)
ऑस्ट्रेलिया 4-0 से जीता (5 मैच) (1967-68)
ऑस्ट्रेलिया 3-2 से जीता (5 मैच) (1977-78)
सीरीज 1-1 से ड्रॉ (3 मैच) (1980-81)
सीरीज 0-0 से ड्रॉ (3 मैच) (1985-86)
 ऑस्ट्रेलिया 4-0 से जीता (5 मैच) (1991-92)
स्ट्रेलिया 3-0 से जीता (3 मैच) (1999-2000)
सीरीज 1-1 से ड्रॉ (4 मैच) (2003-04)
ऑस्ट्रेलिया 2-1 से जीता (4 मैच) (2007-08)
ऑस्ट्रेलिया 4-0 से जीता (4 मैच) (2011-12)
ऑस्ट्रेलिया 2-0 से जीता (4 मैच) (2014-15)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed